{"_id":"5ca10c9bbdec22140a175cac","slug":"101554058395-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की इंस्टाग्राम आईडी पर डाली अश्लील फोटो, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की इंस्टाग्राम आईडी पर डाली अश्लील फोटो, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
युवती की इंस्टाग्राम आईडी पर डाली अश्लील फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील फोटो डालने का आरोप लगाया है। युवती ने अज्ञात युवक के खिलाफ अश्लील पोस्ट डालकर उसको बदनाम करने की शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसका इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। उसने बताया कि वह इंस्टाग्राम को कम ही प्रयोग करती है। उसने पिछले दिनों देखा कि उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर किसी युवक ने अश्लील फोटो डाल रखे हैं। जिससे उसकी बदनामी होने के साथ ही छवि भी प्रभावित हो रही है। जब युवती को मामले का पता लगा तो उसने परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवती के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।