{"_id":"5c23dc61bdec2256f652042c","slug":"101545854049-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम क्लोन मामला : आरोपियों ने दिल्ली ले जाकर कराई निशानदेही, नकदी बरामद का प्रयास तेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम क्लोन मामला : आरोपियों ने दिल्ली ले जाकर कराई निशानदेही, नकदी बरामद का प्रयास तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एटीएम की कराई निशानदेही, अब सीसीटीवी फुटेज जुटाएगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर/सोनीपत। एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर लोगों के लाखों रुपये ठगने के मामले में पुलिस आरोपियों को लेकर दिल्ली गई। जहां उन्होंने उन एटीएम की निशानदेही कराई है जहां से आरोपियों ने पैसे निकाले थे। अब इन एटीएम की सीसीटीवी फुटेज जुटाई जाएगी। पुलिस नकदी की रिकवरी के साथ ही क्लोन तैयार करने की मशीन बरामद करने की तैयारी में है।
विदित रहे कि गन्नौर क्षेत्र के लोगों के एटीएम कार्ड से पैसे निकाले जाने के मामले में गांव लड़सौली स्थित सीएनजी स्टेशन पर कार्यरत भिवानी के जुई खुर्द निवासी रवि व दिल्ली के नजफगढ़ स्थित श्याम विहार निवासी मनीष तथा मामले में मास्टर माइंड झज्जर के गांव झामरी निवासी सुरेंद्र को काबू किया था। पुलिस ने उन्हें सात दिन के रिमांड पर लिया है। बुधवार को पुलिस टीम आरोपियों को लेकर दिल्ली गई। जहां पर आरोपियों से उन एटीएम की निशानदेही कराई गई जहां क्लोन कार्ड से रुपये निकाले गए थे। साथ ही पुलिस ने अब नकदी छिपाने के ठिकाने व क्लोन तैयार करने की मशीन की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द नकदी बरामद करने के साथ मशीनों को बरामद किया जाएगा।
वर्जन
आरोपियों को लेकर दिल्ली में उन एटीएम की निशानदेही कराई है जहां से पैसे निकाले गए थे। अब वहां से सीसीटीवी फुटेज को सबूत के तौर लेकर प्रयोग किया जाएगा। जल्द नकदी व क्लोन तैयार करने की मशीन भी बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
-दलबीर दांगी, इंस्पेक्टर जांच अधिकारी।