{"_id":"5a7213c74f1c1bb3208b6a3b","slug":"101517425607-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी से निकाले ओवरलोड वाहन, बॉर्डर पर यूपी के आरटीओ ने काटे चालान, एडीसी को फोटो भेज अवैध वसूली की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी से निकाले ओवरलोड वाहन, बॉर्डर पर यूपी के आरटीओ ने काटे चालान, एडीसी को फोटो भेज अवैध वसूली की शिकायत
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी से निकाले ओवरलोड वाहन, बॉर्डर पर यूपी के आरटीओ ने काटे चालान, एडीसी को फोटो भेज अवैध वसूली की शिकायत
जिला प्रशासन ने ओवरलोड़ वाहनों पर शिकंजा कसने को गढ़ मिर्कपुर में बनाई है विशेष चौकी, वहां से निकलकर यूपी तक पहुंचे ट्रक
हरियाणा की सीमा से निकलते ही यूपी के बागपत जिले के आरटीओ ने पकड़े, वह रोजाना काट रहे एक दर्जन से ज्यादा के चालान
एडीसी के पास पहुंचा ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली का मामला, एडीसी ने अलग से टीम भेजकर 30 वाहनों के कटवाए चालान
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गढ़ मिर्कपुर में ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए बनाई गई विशेष चौकी पर किस तरह कार्रवाई हो रही है, इसकी पोल बुधवार को खुल गई। क्योंकि इस चौकी के सामने से होते हुए ही हरियाणा की सीमा से दर्जनों ओवरलोड वाहन निकलकर यूपी में पहुंच गए, जहां बॉर्डर पर ही यूपी के बागपत जिले के आरटीओ ने उन ओवरलोड़ वाहनों को पकड़ लिया। अब ओवरलोड वाहनों के गढ़ मिर्कपुर से निकलकर यूपी तक पहुंचने से सवाल खड़ा हो गया है। इसको लेकर एक व्यक्ति ने चौकी से आगे यूपी बॉर्डर पर खड़े ट्रकों के फोटो एडीसी को भेजकर अवैध वसूली की शिकायत की तो एडीसी ने तुरंत ही अलग से टीम भेजकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करा दी। उसके बाद सड़क व विभिन्न ढाबों पर खड़े करीब 30 ओवरलोड वाहनों को इंपाउंड किया गया।
ओवरलोड वाहनों के हरियाणा से होकर यूपी में जाने की शिकायत मिलती रहती थी। इस पर प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए गढ़ मिर्कपुर के पास स्थाई चौकी बना दी। यह चौकी एक महीने पहले बनाई गई थी और उस समय दावा किया जा रहा था कि यहां से एक भी ओवरलोड वाहन नहीं गुजरेगा, क्योंकि उनपर कार्रवाई की जाएगी। उसके बावजूद यहां से निकल रहे ओवरलोड वाहन कर्मियों को दिखाई नहीं दे रहे हैं और इसकी पोल बुधवार को खुल गई। बुधवार को बागपत आरटीओ ने हरियाणा की सीमा से निकलते ही यूपी बार्डर के पास नाका लगाकर करीब एक दर्जन ओवरलोड वाहनों को पकड़कर चालान कर दिया। यूपी की सीमा में यह चालान पहली बार नहीं हुए है, बल्कि पिछले कई दिनों से लगातार यह सिलसिला जारी है। ऐसे में सोनीपत की सीमा में स्थापित की गई विशेष चौकी पर सवाल उठने लगे हैं।
एडीसी को फोटो भेजकर की शिकायत
बागपत के खेकड़ा के रहने वाले प्रवेश धामा ने सोनीपत एडीसी को फोटो भेजकर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। प्रवेश धामा ने बताया कि वह स्वयं ट्रक मालिक हैं। सोनीपत की सीमा में उसके ट्रक को ओवरलोड के आरोप में पकड़कर अवैध वसूली का प्रयास किया गया। उसके मना करने पर उसके वाहन का चालान किया गया। दूसरी तरह अन्य वाहन चालक यहां पैसे देकर निकल रहे हैं। उसने ओवरलोड वाहनों के विशेष चौकी से निकलकर यूपी की सीमा में जाने के बाद फोटो भी भेजे हैं। जिसपर उसने यह सवाल उठाया है कि आखिर ओवरलोड वाहन चौकी के आगे से कैसे निकल गए।
विज्ञापन
विशेष टीम ने 30 वाहनों को किया जब्त
एडीसी आमना तस्नीम के पास जब प्रवेश धामा ने फोन करके शिकायत करते हुए पूरा मामला बताया तो उसके बाद एडीसी ने विशेष टीम भेजकर कार्रवाई कराई है। एडीसी की ओर से भेजी गई विशेष टीम ने हरियाणा की सीमा के पास व विभिन्न ढाबों पर खड़े 30 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया है। साथ ही अब ढाबों पर खड़े ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
--
वर्जन
हरियाणा की ओर से रोजाना ओवरलोड वाहन यूपी में आ रहे हैं और उनके खिलाफ रोजाना कार्रवाई की जा रही है। ओवरलोड वाहनों को अपने यहां नहीं आने दिया जाएगा, क्योंकि उनसे सड़क टूटने के साथ ही हादसा होने का डर रहता है। इस कारण ही ओवरलोड वाहनों को जब्त करने के साथ ही चालान किए जा रहे है।
-आरपी मिश्रा, आरटीओ बागपत
वर्जन
अवैध वसूली की कोई शिकायत नहीं मिली है। सूचना मिली थी कि कई ओवरलोड वाहन ढाबों पर खड़े हैं। जिस पर विशेष टीम भेजकर 30 वाहनों को जब्त किया गया है। ओवरलोडिंग किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। इसके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। -आमना तस्नीम, एडीसी सोनीपत।