फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   प्रेजीडियम स्कूल में पहुंची पुलिस, प्रशासन पर कस सकता है शिकंजा

प्रेजीडियम स्कूल में पहुंची पुलिस, प्रशासन पर कस सकता है शिकंजा

Sat, 30 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रेजीडियम स्कूल में पहुंची पुलिस, प्रशासन पर कस सकता है शिकंजा
प्रेजीडियम स्कूल में पहुंची पुलिस, कस सकता है शिकंजा
विज्ञापन

सोनीपत/राई। मुरथल के पास ओमेक्स सिटी स्थित प्रेजीडियम स्कूल की शिक्षिका ने दो साथी शिक्षकों पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया तो स्कूल के लिए भी परेशानी खड़ी हो गई है। मुरथल थाना पुलिस शुक्रवार को मामले में जांच करने के लिए स्कूल पहुंची, जहां प्रिंसिपल और शिक्षकों के साथ ही छात्रों तक से पुलिस बातचीत कर सकती है। वहीं इस मामले में स्कूल प्रशासन पर शिकंजा कस सकता है, क्योंकि शिक्षिका ने अपने साथ होने वाली अश्लील हरकत के बारे में प्रिंसिपल से शिकायत करने की बात कही है और उसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन पुलिस पहले यह जांच कर रही है कि शिक्षिका के आरोपों में कितनी सच्चाई है।
दिल्ली की रहने वाली शिक्षिका ने मुरथल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि वह प्रेजीडियम स्कूल में शिक्षिका है। स्कूल में दो शिक्षक नवदीप और कर्ण उसे देखकर अक्सर अश्लील टिप्पणी करते थे। उसने अप्रैल माह में स्कूल में ज्वाइन किया था। उसके बाद से ही उसके साथ अश्लील हरकत की जा रही है। उसने मामले की शिकायत प्राचार्य के पास की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की इस मामले में पुलिस ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए और 34 के तहत केस दर्ज किया था। यह मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। मुरथल एसएचओ फूल कंवार ने बताया कि वह शुक्रवार को मामले में जांच करने के लिए प्रेजीडियम स्कूल में गए थे। वहां साथी शिक्षकों से बातचीत शुरू की गई है, जिससे पूरी स्थिति का पता चल सके। एसएचओ ने बताया कि स्कूल में इस तरह शिक्षिका के अश्लील हरकतों के आरोप की गंभीरता को देखते हुए जांच में हर पहलू को शामिल किया जाएगा। वहां सीसीटीवी फुटेज भी देखी जाएगी तो हर किसी के बयान लेकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन पर कस सकता है शिकंजा
मुरथल एसएचओ फूल कंवार ने बताया कि शिक्षिका ने स्कूल प्रिंसिपल पर भी आरोप लगाया है कि उसने उनको अश्लील हरकत किए जाने की शिकायत की थी। उसके बावजूद उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण प्रिंसिपल से भी पूछताछ की जाएगी कि शिक्षिका ने उनके पास शिकायत दर्ज कराई थी या नहीं। अगर उनके पास शिकायत दर्ज कराई गई थी तो उनकी ओर से क्या कार्रवाई की गई। इन सभी सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे और दोषियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed