फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1.80 lakh looted from a teacher

शिक्षक की बाइक की डिग्गी से 1.80 लाख उड़ाए

Fri, 08 Jan 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गन्नौर
ब्यूरो/अमर उजाला गन्नौर Updated Fri, 08 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
1.80 lakh looted from a teacher

कस्बे में एक सप्ताह में तीसरी वारदात ने साबित कर दिया है कि अपराधियों व लुटेरों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। वीरवार दिनदहाड़े एक शिक्षक की बाइक की डिग्गी से एक लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए गए, पुलिस कुछ नहीं कर सकी। पुलिस को शक है कि बाइक सवार दो युवकों ने वारदात अंजाम दी, जो नजदीक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पानीपत जिले के गांव देहरा निवासी जयभगवान बेगा गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संस्कृत के अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षक ने बयान दर्ज कराए हैं कि वीरवार सुबह वह अपने मित्र लोकेंद्र के साथ गन्नौर शहर स्थित पंजाब नैशनल बैंक में पहुंचा और 1 लाख 80 हजार रुपये निकलवाए।
विज्ञापन


राशि को अपनी बाइक की डिग्गी में रखकर नगरपालिका की तरफ रवाना हुआ। जहां वह एक नक्शानवीस की दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दुकान के अंदर चला गया। दो मिनट बाद ही जब वह अपनी बाइक के पास पहुंचा तो बाइक की डिग्गी टूटी हुई मिली। उसमें रखी नकदी भी गायब थी। जयभगवान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई बिजेंद्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शक के दायरे में बाइक सवार दो युवक, सीसीटीवी में कैद
जांच अधिकारी ने बताया कि वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में काले रंग की पल्सर बाइक दिखाई दे रही है, जिस पर दो युवक बैठे हैं। दोनों नपा रोड से होते हुए रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे हैं।

राहगीर बोला, बाइक सवार युवकों ने ही निकाले पैसे
पुलिस को जांच में एक रागहीर ने बताया कि उसने बाइक सवार युवकों को ही बाइक की डिग्गी से पैसे निकालते देखा था। उसने शिक्षक को पीछे बैठाकर बाइक सवार युवकों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए।


सप्ताह में तीसरी वारदात

शहर व आसपास लूट व चोरी की यह सप्ताह में तीसरी वारदात है। इससे पहले 5 जनवरी को पुरखास रोड पर एक लाख 30 हजार रुपए लूटे गए। बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक नकली डीएसपी बनकर 50 हजार रुपये ठग ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed