फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crime

नाबालिग का अपहरण कर दो युवकों ने किया दुष्कर्म

Tue, 03 Sep 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Crime
गोहाना। सदर थाना क्षेत्र के गांव में दो युवकों ने नाबालिग लड़की का घर के पास से अपहरण कर बाइक पर ले जाकर खेतों में उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपी बाद में उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गए, जहां से नाबालिग ने अपने घर पहुंचकर बड़ी बहन को मामले से अवगत कराया। उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की बहन ने बताया कि उसके गांव के दो युवक उनके घर के पास से उसकी 16 वर्षीय बहन का बाइक पर अपहरण कर ले गए। आरोपियों ने खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी बहन जब घर आई तो उसने उसे बाहर रहने के बारे में पूछताछ की, जिस पर उसने बताया कि गांव के दो युवक उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ज्वार के खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद दोनों युवक किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर उसे घर के पास छोड़ कर चले गए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की शिकायत मिली थी। पीड़िता की बड़ी बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान सिंह, एसआई थाना सदर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed