फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crime,rape,arrest,accused,not,case file

महिला ने गांव के व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप

Sun, 23 Feb 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Crime,rape,arrest,accused,not,case file
थाना गन्नौर क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने गांव के व्यक्ति पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 38 वर्षीय महिला ने बताया कि गांव का अमित नाम का व्यक्ति उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया था। अब वह कुछ दिन से उसका पीछा कर रहा है और छेड़छाड़ करता है। वह विरोध करती है तो धमकी देता है। आरोपी के कारण उसने घर से निकलना बंद कर दिया कर दिया। वह हर समय डरी रहती है। आरोपी पांच जनवरी को उसके घर में घुस गया था। आरोप लगाया कि वह कई साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। उसने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने जांच के बाद दुष्कर्म व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला ने गांव के व्यक्ति पर दुष्कर्म व छेड़छाड़ समेत पीछा करने के आरोप लगाए हैं। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीमा, जांच अधिकारी, थाना गन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed