फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime

जुलूस में लहराई लाठियां, पहले ही चले गए ग्रामीण

Tue, 05 Jan 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Tue, 05 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
पूर्व पार्षद एवं व्यापारी नेता विमल किशोर पर हुए हमले के मामले में दोनों पक्षों के बीच माहौल गरमा गया है। सोमवार को हमले के विरोध में सामाजिक संगठनों ने गीता भवन चौक से लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला। इस दौरान युवाओं ने लाठियां तक लहराईं।
विज्ञापन


युवक जिप्सी में लाठी-डंडे लेकर प्रदर्शन के दौरान सचिवालय के बाहर पहुंच गए। हालांकि, दूसरा पक्ष इससे पहले ही पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग कर गांव मेहंदीपुर लौट गया। उधर, पूर्व पार्षद के समर्थन में लघु सचिवालय पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने डीएसपी मुकेश जाखड़ को मांग-पत्र सौंप कर मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा जोड़ने की मांग की। डीएसपी ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


शहर में अवैध तरीके से चल रहे फाइनेंस के कारोबार के विरोध में सैकड़ों व्यापारी, दुकानदार व विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य सोमवार सुबह अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में गीता भवन चौक से होते हुए छोटूराम चौक के पास से मिनी सचिवालय तक प्रदर्शन किया गया। साथ ही लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी जाए
हमले में घायल पूर्व पार्षद एवं व्यापारी नेता विमल किशोर के समर्थन में सोमवार को एसयूसीआई, आम आदमी पार्टी, भाकियू, नौजवान भारत सभा, भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा, एआईएसएफ, छात्र अभिभावक मंच, छात्र एकता मंच और एआईडीएसओ आदि संगठन समर्थन में उतरे।

डीएसपी मुख्यालय मुकेश जाखड़ के साथ आए सीटीएम सुधांशु गौतम को ज्ञापन दिया गया। मांग की गई कि पूर्व पार्षद पर हमला करने वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा लगाई जाए। शहर में चल रहे अवैध फाइनेंस के कारोबार को बंद करवाया जाए। फाइनेंसरों से तंग आ चुके लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई की जाए। एसडीएम व डीएसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

धारा-144 की उड़ी धज्जियां
पंचायत चुनाव के चलते जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय के आसपास लाठी-डंडे लेकर एकत्र होने पर पाबंदी लगा रखी है। इसके बावजूद जुलूस में न केवल युवक लाठियां लेकर पहुंचे, बल्कि जिप्सी में डंडे भी रखे मिले। हालांकि, जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने युवाओं को समझाया। वहीं, पुलिस तमाशबीन बनी रही।

दोपहर 12 बजे तक बंद रही दुकानें
घायल पूर्व पार्षद विमल किशोर के समर्थन में सोमवार को गुरुद्वारा रोड मार्केट के दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद की और सामाजिक संगठनों के साथ जुलूस में शामिल हुए। गुरुद्वारा रोड मार्केट में ही पूर्व पार्षद का कार्यालय है। दुकानदारों का कहना है कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर ही पूर्व पार्षद पर हमला किया गया है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।

प्रवीण पहलवान के पक्ष में आए ग्रामीण, निष्पक्ष जांच की मांग
दूसरी ओर, मेहंदीपुर गांव निवासी फाइनेंसर प्रवीण कुमार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने डीएसपी मुकेश जाखड़ से मुलाकात की और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि प्रवीण कुमार के खिलाफ विमल किशोर ने राजनीतिक दबाव देकर सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने भी दबाव में आकर नई शिकायत पर सिविल लाइन थाना में 20 मिनट के अंदर बिना पूछताछ किए मामला दर्ज कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रवीण के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है।

मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाए, नहीं तो ग्रामीण लघु सचिवालय के बाहर धरना देंगे। डीएसपी से मिलने वालों में मेहंदीपुर गांव के पूर्व सरपंच जगदीश, मुरथल गांव के पूर्व सरपंच अतर सिंह, नारायण सिंह, सतनारायण, राममेहर, रामदिया, धर्मसिंह, रमेश, फूलकंवार, रामकुंवार, सरोज, ऊषा रानी, रामरती, मीनू, ज्ञान देवी, बालादेवी, संगीता, पूजा आदि मौजूद रहे।


कोई भी व्यक्ति या व्यक्ति का समूह अपनी शिकायत लेकर लघु सचिवालय आ सकता है, लेकिन लाठी व डंडे लेकर आने की किसी को अनुमति नहीं है। अगर प्रदर्शन के दौरान कोई डंडे व लाठी लेकर आया है तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा।
सुधांशु गौतम, सीटीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed