{"_id":"aba121a4feda8a563eda0728073aeb74","slug":"crime-hindi-news-1039","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी काबू
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खांडा में पत्नी, बेटी और बेटे को गोली मारकर खुद आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव थाना कलां निवासी राजीव उर्फ राजू है। पुलिस इस मामले में आठ आरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गांव खांडा निवासी 38 वर्षीय रामफल ने 25 जुलाई 2015 में अपनी पत्नी कविता (32), बेटे निशांत (12) और बेटी निकिता (6) को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी थी। बाद में उसने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या का कारण प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा विवाद बताया गया था। सुसाइड नोट में इसका जिक्र था।
विज्ञापन
पुलिस ने रामफल के भाई दिलबाग के बयान पर एक रजिस्ट्री क्लर्क सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपियों में दिल्ली पुलिस में कार्यरत थाना कलां निवासी कुलदीप, थाना कलां निवासी बबलू, झरोठ निवासी जयभगवान व कुलदीप, रामपुर निवासी काला, कुंडल निवासी संजय व मंजीत व राजीव, खरखौदा तहसील का रजिस्ट्री क्लर्क शामिल था। इस मामले में पुलिस संजय, मंजीत, सुनील, जयभगवान नंबरदार, टीनू, नवीत व कुलदीप को पहले ही काबू कर चुकी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि मामले में आरोपी थाना कलां निवासी राजीव उर्फ राजू को काबू किया गया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।