फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crime against women

दहेज की खातिर विवाहिता को खिलाया जहर, हालत गंभीर

Mon, 23 Aug 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Crime against women
गांव रोहणा में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व जबरन जहर खिलाकर मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। विवाहिता को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक किया गया है। उसी घर में शादीशुदा विवाहिता की बड़ी बहन ने अपने देवर व सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व बहन को जहर खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव रोहणा निवासी सोनिया ने पुलिस को बताया कि उसका मायका जींद के गांव कुरंडा में है। उसकी व छोटी बहन ज्योति की शादी वर्ष 2017 में गांव रोहणा निवासी राहुल व विजय के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन ज्योति का पति विजय व सास सरोज दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। उसकी बहन के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपी पंचायत में माफी मांग लेते और फिर से उसकी बहन को प्रताड़ित करने लगते। शनिवार सुबह वह, उसकी बहन ज्योति, देवर विजय व सास सरोज घर पर थे। इसी दौरान उसके देवर विजय ने उसकी बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। ऐसे में वह परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाने घर से बाहर चली गई। वापस लौटने पर उसने देखा कि उसकी सास व उसका देवर उसकी बहन को पीट रहे हैं। देवर ने उसकी छोटी बहन के मुंह में जबरदस्ती जहर की गोलियां डाल दी है। वहीं उसकी सास ने उसकी बहन के हाथों को पकड़ रखा था।
विज्ञापन

जब उसकी बहन को उल्टियां आने लगी तो उसने शोर मचाया। ऐसे में पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद ज्योति को पहले खरखौदा के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां पर ज्योति की हालत गंभीर बनी हुई है। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed