फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cricket player trials for Khel Mahakumbh on the 15th

Sonipat News: खेल महाकुंभ के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों के ट्रायल 15 को

Tue, 13 Oct 2026 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Cricket player trials for Khel Mahakumbh on the 15th
सोनीपत। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिले के महिला एवं पुरुष क्रिकेट खिलाड़ियों की टीम बनाई जाएगी। इसके लिए इच्छुक खिलाड़ियों के चयन परीक्षण 15 अक्तूबर को सुबह 9 बजे डीआरएम क्रिकेट क्लब गोहाना में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन करवाया जाएगा। इसमें महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के लिए खुली श्रेणी में 30 खेलों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए विभिन्न खेलों के चयन परीक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। क्रिकेट के लिए इच्छुक महिला एवं पुरुष खिलाड़ी निर्धारित तिथि और समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे ट्रायल में भाग लेने के लिए अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र अथवा स्कूल का बोनाफाइड प्रमाणपत्र साथ लेकर आएं।

इसके अतिरिक्त तीन पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ट्रायल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed