{"_id":"4086027696cbc877a984a8849e32f6ed","slug":"cricket-matches-were-at-odds-the-two-control-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच पर लगा रहे थे सट्टा, दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच पर लगा रहे थे सट्टा, दो काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 24 Sep 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल स्टाफ सोनीपत पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र उर्फ राजू निवासी मिर्च मंडी और सचिन निवासी चिंतपूर्णी कॉलोनी, शहर सोनीपत के रहने वाले है।
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। इनके कब्जे से पुलिस ने कई मोबाइल फोन, एलईडी, लैपटाप और नकदी बरामद की है।
स्पेशल स्टाफ की टीम सोमवार शाम सेक्टर-14, सोनीपत में मौजूद थी। इसी दौरान इन्हें पता चला कि दो युवक चिंतपूर्णी कालोनी में डालफिन और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच की हार-जीत को लेकर सट्टा लगवा रहे हैं। सूचना पर पुलिस पार्टी ने कार्रवाई करते हुए संलिप्त आरोपियों को रंगे हाथ धर दबोचा।
नाम और पता पूछने पर अपनी पहचान सुरेंद्र उर्फ राजू और सचिन के रूप में दी। मौके से 20 मोबाइल फोन, एक कैलकुलेटर, दो रिमोट, एक लैपटाप, एलईडी टीवी, चार्जर बाक्स और 10,160 रुपये अवैध सट्टेबाजी की धनराशि भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत थाना सिविल लाइन सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दूसरी घटना में जिले के थाना शहर सोनीपत पुलिस ने मुकेश निवासी लाल दरवाजा शहर सोनीपत को सट्टेबाजी करते गिरफ्तार किया है।। मौके से सट्टेबाजी के 530 रुपये भी बरामद किए गए हैं। आरोपी पर जुआ अधिनियम के तहत थाना शहर सोनीपत में मामला दर्ज किया गया है।