{"_id":"5ecab5758ebc3e90b0146dc1","slug":"cricket-match-bjp-leader-manoj-tiwari-mask-social-distance-sonipat-sonipat-news-rtk556410393","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गन्नौर में खेला क्रिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गन्नौर में खेला क्रिकेट
विज्ञापन
स्टेडियम में बिना मास्क लगाए बैठे दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी।
- फोटो : Sonipat
गन्नौर। लॉकडाउन के बीच रविवार को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी शेखपुरा में क्रिकेट स्टेडियम में संचालकों के बुलावे पर पहुंचे। स्टेडियम में दो टीमों के बीच होने वाले मैच में मनोज तिवारी ने भी खेलने की इच्छा जाहिर की तो उनको टीम में शामिल किया गया। अपनी टीम के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए मनोज तिवारी ने 9 चौकों व 2 छक्कों की मदद से कुल 67 रन बनाए। जिसके बाद वह कैच आउट होकर पॉवेलियन लौट गए और उनकी टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 238 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के लिए गेंदबाजी भी की। उनके तीन ओवरों में विपक्षी टीम ने 40 रन बना डाले तो उनको विकेट भी नहीं मिल सका। लेकिन उनकी टीम ने विपक्षी टीम को 208 रनों पर ही समेट दिया और मनोज तिवारी की टीम मैच जीतने में कामयाब रही।
टी-20 मैच में नियमों का हुआ उल्लंघन
प्रशासन द्वारा खेल स्टेडियम खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन उसके लिए नियम भी बनाए गए हैं। टीम गेम के लिए प्रशासन ने केवल 18 खिलाड़ियों के ही प्रवेश की अनुमति दी है। जबकि दर्शक स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकते। लॉकडाउन के बीच क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी की उपस्थिति में हुए टी-20 मैच में नियमों का भी उल्लंघन हुआ। स्टेडियम में 18 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रवेश किया। इसके अलावा स्टेडियम में दर्शक के तौर पर कई व्यक्ति भी मौजूद रहे। मैच में शारीरिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा गया। मैच के दौरान व मैच के बाद व्यक्ति झुंड में खड़े दिखाई दिए। मनोज तिवारी भी स्टेडियम में शारीरिक दूरी कायम नहीं रख सके। स्टेडियम में अपने संबोधन के दौरान मनोज तिवारी लोगों से घिरे दिखे।
वर्जन
लॉकडाउन के चौथे चरण में डीसी की ओर से खेल स्टेडियम खोलने की अनुमति दी जा चुकी है, लेकिन उसके लिए नियम भी बनाए गए हैं। जिनकी अनुपालना की जानी चाहिए। मैच के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस बारे में पता कराया जाएगा।
विज्ञापन
- स्वप्निल रविंद्र पाटिल, एसडीएम गन्नौर