{"_id":"664391130e1f3f15da0bfe69","slug":"created-awareness-against-drugs-by-making-posters-and-writing-slogans-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118246-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पोस्टर बनाओ व नारा लेखन से किया नशे के विरुद्ध जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पोस्टर बनाओ व नारा लेखन से किया नशे के विरुद्ध जागरूक
Tue, 14 May 2024 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 May 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग व नशा विरोधी जागरूकता इकाई के तत्वावधान में कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पोस्टर बनाओ व नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 96 छात्राओं ने भाग लिया।
कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वयं को हर प्रकार के नशे से दूर रखना चाहिए और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। छात्र कल्याण विभाग की अधिष्ठाता प्रो. श्वेता हुड्डा ने कहा कि नशा न केवल हमारे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, उज्ज्वल भविष्य का विनाश भी करता है। ऐसे में हमें इस बुराई से दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर समाज कार्य विभाग की अध्यक्ष डॉ मंजू पंवार, कन्या गुरुकुल की प्राचार्य सुमिता सिंह, संतरा देवी, सुनीता शर्मा उपस्थित रही।