Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crackdown on 10 shops in a double-storey building; Municipal Corporation seals them

Sonipat News: डबल स्टोरी में 10 मीट की 10 दुकानों पर शिकंजा, नगर निगम ने किया सील

Tue, 17 Nov 2026 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on 10 shops in a double-storey building; Municipal Corporation seals them
-सीवर लाइन में मीट की दुकानों से निकलने वाली गंदगी डालने का आरोप, स्थानीय लोगों ने की थी शिकायत
विज्ञापन

-निगम की ओर से पहले दुकानदारों को जारी किए गए थे नोटिस, सुधार नहीं होने पर आयुक्त के आदेश पर कार्रवाई
-दुकानदारों ने जताया विरोध, बोले-अधिकारी जानबूझकर कर रहे परेशान
फोटो 33: सोनीपत के डबल स्टोरी में मीट की दुकान पर लगाई गई सील। संवाद
फाेटो 34: सोनीपत के डबल स्टोरी में मीट की दुकान पर लगने के बाद बाहर सामान बेचते दुकानदार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। डबल स्टोरी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रही मीट की दुकानों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। निगम की टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर 10 दुकानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से मीट कारोबारियों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई पर एतराज जताते हुए अधिकारियों पर जानबूझकर परेशान करने के आरोप लगाए। वहीं, निगम अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र के लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों और नियमों की अनदेखी के चलते यह कदम उठाया गया है।
नगर निगम को डबल स्टोरी क्षेत्र के लोगों की ओर से शिकायतें मिल रही थीं कि यहां संचालित मीट की दुकानों से निकलने वाले अपशिष्ट और गंदगी का उचित निस्तारण नहीं किया जा रहा। आरोप था कि दुकानदार इस गंदगी को सीवर लाइन में डाल रहे हैं। इससे सीवर जाम होने और आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैलने की समस्या पैदा हो रही थी।
विज्ञापन

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की ओर से पहले संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस के माध्यम से उन्हें नियमों का पालन करने और दुकानों से निकलने वाली गंदगी का उचित तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निगम की ओर से कार्रवाई करते हुए आयुक्त के आदेश पर 10 दुकानों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने जताया विरोध
नगर निगम की टीम जब दुकानों को सील करने पहुंची तो दुकानदारों ने कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की। दुकानदारों का कहना था कि अधिकारी उन्हें जानबूझकर परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कार्रवाई को लेकर अपना एतराज जताया और निगम अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखा। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्वच्छता और सीवर व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
डबल स्टोरी क्षेत्र में मीट की दुकानों को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से लगातार शिकायतें की जा रही थीं। लोगों का आरोप था कि दुकानों से निकलने वाली गंदगी के कारण आसपास के निवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इन्हीं शिकायतों के आधार पर मामला नगर निगम आयुक्त तक पहुंचा था। आयुक्त के निर्देश पर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 दुकानों को सील किया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी वर्ष 2016 में भी इन दुकानों को सील कर दिया था। कुछ समय पर वहां के लोगों ने सील तोड़कर दोबारा दुकानें चालू कर दी थी।


-
डबल स्टोरी में अवैध रूप से दुकानें चलाई जा रही है। शिकायत मिलने के बाद आयुक्त के आदेश पर मीट की 10 दुकानें सील की गई। साथ ही चेतावनी दी गई थी अगर दोबारा से सील तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed