फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   covid patient, medical college, jump on floor, suicide

कोविड अस्पताल की पांचवीं मंजिल की खिड़की से कूदा कोरोना मरीज, मौत

Sat, 01 May 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
covid patient, medical college, jump on floor, suicide
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के विशेष कोविड अस्पताल की पांचवीं मंजिल की खिड़की से शुक्रवार को कोरोना मरीज ने कूदकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारियों और महिला थाना पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह माना जा रहा है कि कोरोना होने के बाद हालत में सुधार नहीं होने के कारण परेशान होकर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

गांव कैलाना निवासी तुलसी (59) कई दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गया था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर वह 26 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज के स्पेशल कोविड अस्पताल में दाखिल हुए थे। उनका इलाज अस्पताल की पांचवीं मंजिल में स्थित वार्ड-8 में चल रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब सवा तीन बजे वह बेड से उठे और खिड़की को खोलकर छलांग लगा दी। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे अस्पताल के कर्मचारी उसे उठा कर चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फिलहाल शवगृह में रखवाया।
विज्ञापन

21 अप्रैल को एक अन्य मरीज ने कूदकर दी थी जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
कोविड अस्पताल में दाखिल सोनीपत के मुरथल रोड स्थित विकास नगर निवासी विकास कुमार ने भी 21 अप्रैल को कूदकर जान दी थी। वह भी अस्पताल की पांचवीं मंजिल स्थित वार्ड-8 के आईसीयू में दाखिल था। ऐसे में पिछले दस दिन में हुई दो घटनाओं से अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले मामले के बाद भी प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं किए, जिससे शुक्रवार को फिर एक मरीज ने खिड़की खोलकर वहां से कूदकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मेडिकल कॉलेज में कोरोना के मरीज के पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव को अलग रखवाया गया है। चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। इसको लेकर वह परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- शकुंतला, एसएचओ, महिला थाना खानपुर कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed