फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   covid-19 ifected patient absconding to isolated ward, recovered.

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध फरार, 5 घंटे तलाशने के बाद पुलिस ने पकड़ा

Tue, 21 Apr 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
covid-19 ifected patient absconding to isolated ward, recovered.
गोहाना/सोनीपत। गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे कोरोना संदिग्ध एक व्यक्ति स्वास्थ्य व सुरक्षा कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने पांच घंटे तक उसे तलाश किया तो वह बरोदा थाना क्षेत्र से पकड़ लिया गया। जिसके बाद उसे वापस अस्पताल में दाखिल करवाया। व्यक्ति की दो दिन पहले ही कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन उसे एहतियातन भर्ती किया गया है। इसके अलावा कोरोना संक्रमित बख्तावरपुर के साइकिल मिस्त्री को ठीक होने पर मेडिकल कॉलेज से छुट्टी जरूर दी गई, लेकिन उसके बाद वह गायब हो गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उसको दिल्ली में अपने परिजनों के पास जाने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव धनाना के ग्रामीणों ने 12 अप्रैल की रात को गांव में लगाए गए नाके पर एक अज्ञात व्यक्ति को पकड़ा था। उसे बरोदा थाना पुलिस को सौंपा गया था। पुलिस ने उसे गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दाखिल करवा दिया था। प्राथमिक जांच में इस व्यक्ति में कोरोना जैसे लक्षण नजर आने पर उसको आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। हालांकि दो दिन पहले इस व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे वार्ड पांच में आइसोलेट किया गया था। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे यह व्यक्ति चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए आरक्षित रास्ते से निकल भागा। जबकि दूसरे रास्ते पर सुरक्षा कर्मी तैनात थे। मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो यह मामला उजागर हो गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने सदर थाना, शहर थाना, बरोदा थाना और विभिन्न चौकियों की टीमों को अलर्ट कर दिया। बरोदा थाना पुलिस ने इस व्यक्ति को थाना के करीब पांच सौ मीटर दूर पकड़ लिया। सामान्य अस्पताल गोहाना से ईएमटी संदीप स्वामी व चालक नवीन एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने इस व्यक्ति को एंबुलेंस में बैठा कर दोबारा बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन

पहले भी भागने की कर चुका है कोशिश
गांव धनाना के ग्रामीणों ने जब इस व्यक्ति को पकड़ा था, तब भी इस व्यक्ति ने भागने की कोशिश की थी। यह व्यक्ति अपना नाम धर्मेंद्र बता रहा है, लेकिन पता नहीं बता पा रहा है। उस समय लोगों ने इससे पूछताछ के बाद पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बख्तावरपुर का साइकिल मिस्त्री भी गायब, दिल्ली जाने का दावा
बख्तावरपुर गांव के साइकिल मिस्त्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉॅलेज खानपुर कलां में भर्ती करा दिया था। वहां से उसे ठीक होने पर दो दिन पहले छुट्टी दी गई थी, जिसे एंबुलेंस गांव में लेकर पहुंची तो उसे गांव में रखने का लोगों ने विरोध कर दिया था और उसका घर दिल्ली होने की बात कही थी। जिससे उसे राई रेस्ट हाउस में रखा गया था और उसको उल्टी व दस्त होने पर सोमवार को अस्पताल लाया गया था। उसके बाद वह गायब हो गया तो उसे काफी जगह तलाश किया गया। अब कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश छिल्लर ने दावा किया है कि सोमवार को अपने रिश्तेदार के पास चला गया था और उसके बाद परिजन दिल्ली में जाने का दावा कर रहे हैं। वहीं उनका कहना है कि वह दिल्ली पहुंच गया है, इस बारे में उनके पास कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है। क्योंकि उसके ठीक होने के बाद छुट्टी कर दी गई थी और उसके बाद उनकी जिम्मेदारी खत्म हो जाती है।
--
खानपुर आईसोलेशन सेंटर से एक व्यक्ति के भागने की सूचना मिली थी। जिसे बाद में बरोदा के पास से पकड़ लिया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-राजेश कुमार, थाना प्रभारी बरोदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed