{"_id":"5e9c77a58ebc3e78c10f2504","slug":"covid-19-cycle-mechanic-and-mphw-recovred-sonipat-news-rtk5515099184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बड़ी राहत: साइकिल मिस्त्री और एमपीएचडब्ल्यू ठीक हुए, मेडिकल कॉलेज से छुट्टी देकर घर भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बड़ी राहत: साइकिल मिस्त्री और एमपीएचडब्ल्यू ठीक हुए, मेडिकल कॉलेज से छुट्टी देकर घर भेजे
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना के तीन नए मामले सामने आने के बाद रविवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बड़ी राहत मिली है। बख्तावरपुर के साइकिल मिस्त्री व मोहननगर के एमपीएचडब्ल्यू को ठीक होने के बाद खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिलने के बाद दोनों को अभी घर में रहना होगा। वहीं कोरोना से ठीक होने के बाद डॉक्टरों की खूब तारीफ करते हुए लोगों को इस समय एहतियात बरतने और घर में रहने की सलाह दी।
बख्तावरपुर गांव का साइकिल मिस्त्री यूपी में जमात में शामिल होने गया था। जहां से दिल्ली होता हुआ वह घर लौटा था। इसका पता चलने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसकी जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके बाद उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया था। वहीं फरीदाबाद में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत मोहननगर के रहने वाले एमपीएचडब्ल्यू के बीमार होने पर जांच के लिए सैंपल लिया गया था। उसकी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली थी और उनको भी खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया था। दोनों का पिछले काफी दिनों से मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था और एक सप्ताह पहले दोनों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब उनकी तीसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है और उन दोनों को मेडिकल कॉलेज से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिलने पर उन्होंने डॉक्टरों की काफी सराहना की और अपने ठीक होने में पूरी तरह से उनका अहम योगदान बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, क्योंकि कोरोना को हिम्मत से हराया जा सकता है। इसके अलावा लोगों को सलाह देते हुए कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए हर किसी को अपने घरों में रहना चाहिए और हाथ धोते रहने के साथ ही सैनिटाइज करना चाहिए। किसी भी जगह जाने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करने की सलाह दी गई।
सोनीपत में तीन ठीक हुए, अब पांच कोरोना पॉजिटिव बचे
सोनीपत में सबसे पहले यूके से लौटी छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन छात्रा ठीक होकर घर लौट आई है। उसके बाद साइकिल मिस्त्री, एमपीएचडब्ल्यू व मदरसे का छात्र कोरोना पॉजिटिव मिला था, जिनमें से अब साइकिल मिस्त्री व एमपीएचडब्ल्यू भी ठीक होकर घर लौट आए है। अब जिले में पांच कोरोना संक्रमित बचे है, जिनमें एसआई का बेटा, मदरसे का छात्र, दिल्ली पुलिस का सिपाही, सब्जी विक्रेता, करनाल का गेहूं काटने की कंबाइन चलाने वाला कर्मी है। जिस तरह से तीन संक्रमित ठीक हो चुके है, उससे इनकी भी ठीक होने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन
जमात से लौटे बख्तावरपुर के साइकिल मिस्त्री व मोहननगर के एमपीएचडब्ल्यू की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद उनको खानपुर मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिल गई है और अब वह दोनों ठीक होकर घर आ गए है। जबकि अन्य का उपचार चल रहा है और यह उम्मीद है कि वह भी जल्द ठीक होंगे।
- डॉ. बीके राजौरा, सीएमओ