फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   cousin died and groom injured after being shot in fight due to old enmity In Gohana of Sonipat

सोनीपत में मातम में बदला शादी का जश्न: रंजिश के झगड़े में गोली लगने से ममेरे भाई की मौत, दूल्हे के हाथ में लगी

Fri, 07 Feb 2025 05:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 07 Feb 2025 05:09 PM IST
सार

गोहाना में फव्वारा चौक पर इंश्योरेंस कंपनी चलाने वाले अनुज ने बताया कि उनके कार्यालय के पास डॉ. पवन ने रोहतक नर्सिंग होम बना रखा है। उनकी डॉ. पवन से अच्छी दोस्ती है। वीरवार रात को अजीब की सगाई व मंडा पूजा का कार्यक्रम गार्डन में रखा था।

विज्ञापन
cousin died and groom injured after being shot in fight due to old enmity In Gohana of Sonipat
दीपांशी गार्डन - फोटो : संवाद

विस्तार

गोहाना में पानीपत रोड स्थित दीपांशी गार्डन में आयोजित हरियाणा पुलिस के सिपाही की सगाई व मंडा पूजा कार्यक्रम के दौरान हमलावरों ने दूल्हे के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले के दौरान दूल्हा भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। हमलावरों ने दूल्हे व उनके दोस्त के साथ रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या व हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


डीसीपी (अपराध) नरेंद्र कादियान ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि दीपांशी गार्डन में देर रात गोलीबारी की घटना हुई। मामले को लेकर गांव गढ़ी उजाले खां निवासी अनुज लठवाल ने शुक्रवार को पुलिस को बताया है कि उनके छोटे भाई अजीब (26) की शादी को लेकर वीरवार को कार्यक्रम था। अजीब 14 माह पहले ही हरियाणा पुलिस में सिपाही भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन




गोहाना में फव्वारा चौक पर इंश्योरेंस कंपनी चलाने वाले अनुज ने बताया कि उनके कार्यालय के पास डॉ. पवन ने रोहतक नर्सिंग होम बना रखा है। उनकी डॉ. पवन से अच्छी दोस्ती है। वीरवार रात को अजीब की सगाई व मंडा पूजा का कार्यक्रम गार्डन में रखा था। वीरवार देर रात सभी खुशियां मना रहे थे। तभी डॉ. पवन व उनसे पुरानी रंजिश के रखने वाले बरोदा निवासी सुनील, मूलरूप से गांव गामड़ी हॉल विष्णु नगर गोहाना निवासी नरेंद्र उर्फ नदरू, गामड़ी निवासी देवेंद्र उर्फ पटवारी अपने तीन-चार साथियों के साथ दो गाडिय़ों में सवार होकर गार्डन में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह हाथों में लाठी-डंडे व पिस्तौल लिए थे। उन्होंने आते ही उनके व उनके दोस्त डॉ. पवन के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिस पर उनके भाई अजीब, ममेरे भाई गांव गढ़ी सिसाना निवासी जयदीप (32) व उनके चचेरे भाई रोहित बीच-बचाव करने लगे। हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान एक हमलावरों ने गोलियां चला दी। जिसमें एक गोली जयदीप के सीने में लगी और एक गोली अजीब के हाथ में लगी। तीन-चार गोलियां चलाने से गार्डन में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद हमलावर मौके से भाग गए।

वह अजीब व जयदीप को लेकर गोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां से उन्हें खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर जयदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में हत्या व हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जयदीप के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

डॉ. पवन से था झगड़ा, अनुज ने कराया था समझौता
अनुज ने पुलिस को बताया है कि सुनील व नरेंद्र उर्फ नदरू का डॉ. पवन के साथ एक महिला को लेकर चार-पांच माह पहले झगड़ा हुआ था। जिसमें पड़ोसी होने के चलते उन्होंने बीच-बचाव कर समझौता कराया था। पंचायती तौर पर समझौता कराने के बाद भी सुनील व नरेंद्र उनसे रंजिश रखे थे। इसी में वारदात को अंजाम दिया गया।


अधिकारी के अनुसार
सगाई व मंडा पूजा को लेकर आयोजित समारोह में गोली मारकर दूल्हे के ममेरे भाई की हत्या करने व दूल्हे को घायल करने के मामले में दो आरोपी पकड़े गए है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। -नरेंद्र सिंह, डीसीपी सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed