फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   court news

दो दिन के वर्क सस्पेंड के बाद काम पर लौटे वकील

Thu, 29 Oct 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 29 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर जीटी रोड पुलिस चौकी में घुसकर हंगामा करने और चौकी प्रभारी से हाथापाई करने के आरोप में अधिवक्ता और उसके बेटे के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज मामले के बाद वकीलों द्वारा वर्क सस्पेंड के दूसरे दिन डीएसपी सतीश कुमार व वकीलों के साथ हुई बैठक के बाद मामला निपट गया है। बार एसोसिएशन की बैठक में पहुंचे डीएसपी ने मामला रद्द करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद अधिवक्ता भी मान गए।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि मामले को लेकर गत मंगलवार को केस दर्ज किया गया था। शिकायत में जीटी रोड चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने शिकायत दी थी कि सोमवार रात को चौकी में घुसकर गांव बड़ी निवासी अधिवक्ता ओमप्रकाश व उनका पुत्र विनय तथा गांव छोटा थाना निवासी ललित और दो अन्य ने हंगामा किया उसके बाद कारण पूछने पर उन्होंने हाथापाई कर दी थी। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले को लेकर  गन्नौर कोर्ट में बुधवार को वर्क सस्पेंड रखा गया था। बृहस्पतिवार को इसी मामले को लेकर गन्नौर बार एसोसिशन की फिर से बैठक हुई थी, जिसमें पहुंचे डीएसपी सतीश कुमार ने कहा कि अधिवक्ता पिता-पुत्र पर दर्ज मामला रद किया जाएगा जिसके बाद बार एसोसिएशन के सदस्य मान गए और अपने काम में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed