फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Court granted bail to trolley driver in connection with death of Punjabi actor Deep Sidhu in road accident

दीप सिद्धू की मौत का मामला: आरोपी ट्राला चालक को अदालत से मिली जमानत, पुलिस ने की थी रिमांड की मांग

Fri, 18 Feb 2022 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 04:55 PM IST
सार

मंगलवार को दिल्ली से वाया कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे होते हुए अपनी मंगेतर रीना राय के साथ पंजाब जा रहे पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू की स्कार्पियो गाड़ी पिपली टोल के पास ट्राले से जा टकराई थी। हादसे में दीप सिद्धू की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Court granted bail to trolley driver in connection with death of Punjabi actor Deep Sidhu in road accident
हादसे का आरोपी ट्राला चालक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की मौत मामले में गिरफ्तार किए गए ट्राला चालक कासिम को न्यायालय ने जमानत दे दी। उसे शुक्रवार को खरखौदा पुलिस ने न्यायालय में पेश किया था। पुलिस ने दो दिन के रिमांड की मांग की, लेकिन न्यायालय ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।

विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली से वाया कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे होते हुए अपनी मंगेतर रीना राय के साथ पंजाब जा रहे पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू की स्कार्पियो गाड़ी पिपली टोल के पास ट्राले से जा टकराई थी। हादसे में दीप सिद्धू की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने उनके भाई पंजाब के लुधियाना स्थित जगजीत नगर निवासी मंदीप सिंह के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वारदात के बाद से ट्राला चालक फरार था, जिसे गुरुवार रात को खरखौदा पुलिस ने दिल्ली बाईपास से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने बताया है कि वह गुजारत के कांधला से यूपी के मुजफ्फनगर जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed