{"_id":"6543f327fb4d8ab561075694","slug":"couple-attacked-due-to-rivalry-over-panchayat-elections-sonipat-news-c-197-1-snp1002-8803-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पंचायत चुनाव की रंजिश में दंपती पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पंचायत चुनाव की रंजिश में दंपती पर हमला
Fri, 03 Nov 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
राई। गांव जाटी खुर्द में पंचायत चुनाव की रंजिश में दंपती पर हमला करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं घर में खड़ी कार के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर फिलहाल जांटी खुर्द निवासी मुन्ना मिश्रा ने बताया कि पंचायत चुनाव में उन्होंने अपने दोस्त सोनू का साथ दिया था। जिसकी वजह से जगबीर पक्ष के लोग उनसे रंजिश रखने लगे। वह 1 नवंबर की रात 11:30 बजे अपनी पत्नी सपना व बेटे आकाश के साथ घर में सो रहे थे। जगबीर, छोटू व दो अन्य उनके घर में घुसे और उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में उनकी पत्नी व उन्हें काफी चोट आई। आरोपी उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायलों को सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। कुंडली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुन्ना मिश्रा ने बताया कि उनकी वोट उत्तर प्रदेश में है। वह पांच साल से गांव जांटी खुर्द में रह रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।