फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Councilors picket in protest against cutting BPL cards of eligible people

सोनीपत: पात्र लोगों के बीपीएल कार्ड काटने के विरोध में पार्षदों का धरना

Tue, 14 Feb 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Councilors picket in protest against cutting BPL cards of eligible people
फोटो 28 - नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठी अध्यक्ष रजनी विरमानी, वार्ड पार्षद व अन्य। संवाद
गोहाना। परिवार पहचान पत्र में 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक आय दर्ज होने पर गोहाना के 2499 परिवारों के बीपीएल कार्ड सूची से काट दिए गए हैं। जिसके विरोध में शहरवासियों व वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि सरकार ने जहां जरूरतमंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए परिवार पहचान पत्र लागू किया है, वहीं उसमें आय सत्यापित करने का काम ठीक ढंग से नहीं किया गया है। जिसकी वजह से पात्र लोगों के बीपीएल कार्ड काट दिए गए हैं। ऐसे में खंड गोहाना के 2499 बीपीएल कार्डधारकों के कार्ड कटने से वह सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। पात्र लोग वार्ड पार्षदों व अधिकारियों से कार्ड दोबारा बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को पार्षदों ने शहरवासियों के साथ मिलकर नगर परिषद कार्यालय में धरना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि सरकार जल्द पात्र लोगों के परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाकर उनके बीपीएल कार्ड जारी करे, ताकि वह योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी, पार्षद बबली देवी, राजपाल, निपुण सहरावत, सतीश कपूर, जगदीश राय, सुनील बंसल, आजाद मलिक, विजय पांचाल, मुकेश देवगन, प्रदीप लठवाल, राम सिंह सैनी, नन्हा राम व नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

फोटो 28 - नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठी अध्यक्ष रजनी विरमानी, वार्ड पार्षद व अन्य। संवाद

फोटो 28 - नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठी अध्यक्ष रजनी विरमानी, वार्ड पार्षद व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed