{"_id":"64da7c061fe75bbcff07af04","slug":"councilor-met-cms-osd-sought-action-in-the-threat-case-sonipat-news-c-197-1-snp1002-4539-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीएम के ओएसडी से मिले पार्षद, धमकी मामले में मांगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीएम के ओएसडी से मिले पार्षद, धमकी मामले में मांगी कार्रवाई
Tue, 15 Aug 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
सीएम के ओएसडी वीरेंद्र बढख़ालसा को ज्ञापन देते नगर पालिका कुंडली के पार्षद निरंजन। स्रोत : पार्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। सोशल मीडिया पर कॉल कर जान से मारने की धमकी देने और पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने का दबाव बनाने के मामले में कुंडली नगरपालिका के वार्ड-5 से पार्षद ने मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा से मिलकर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने ओएसडी को सीएम के नाम ज्ञापन देकर धमकी देने वालों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
कुंडली निवासी वार्ड-5 से पार्षद निरंजन ने 10 अगस्त को पुलिस को बताया था कि सोशल मीडिया आईडी रेड से उनके टेलीग्राम पर कॉल की गई थी। उन्हें गालियां देने के साथ ही जान से मारने कि धमकी दी गई थी। उन पर अभद्र टिप्पणी करने के साथ एक ग्रुप में जोड़कर उन पर पाकिस्तान समर्थित नारा लगाने का दबाव बनाया गया था। मोबाइल पर हिंदूवादी संगठन का नाम लिखकर गालियां व धमकी दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले को लेकर पार्षद निरंजन सिंह ने मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा से मुलाकात की। उन्होंने मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की। बढ़खालसा ने उन्हें ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है।