फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corpse foun in hospital

खानपुर मेडिकल कॉलेज की पाइपलाइन में मिला शव

Fri, 05 Feb 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 05 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
corpse foun in hospital
पिछले 36 दिनों से लापता एक युवक का शव गोहाना के खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में मिला है। शव एडम ब्लॉक की पाइप लाइन के एक हिस्से में पड़ा था। शव मिलने से मेडिकल प्रशासन में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मेडिकल प्रशासन की मानें तो शव 36 दिनों से लापता एक मरीज का हो सकता है। शव मिलने से अस्पताल प्रशासन पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही कॉलेज की बिल्डिंग से कूद कर एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मेडिकल प्रशासन के एक स्टाफ ने वार्ड नंबर एक में बदबू आने की शिकायत की थी। इस पर जांच की गई तो एडम ब्लॉक की पाइप लाइन के एक हिस्से में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घबराए स्टाफ ने तुरंत मेडिकल प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। आधिकारिक तौर पर पुलिस ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि शव किसका है, लेकिन मेडिकल प्रशासन की मानें तो शव 36 दिन पहले गायब हुए एक मरीज का ही है।
विज्ञापन


1 जनवरी को लापता हुआ था इरसीद
मेडिकल के सिक्योरिटी इंचार्ज मुकेश दलाल ने बताया की 28 दिसंबर 2015 को उत्तर प्रदेश के कबीर नगर निवासी इरसीद (45) यहां इलाज के लिए आया था। उसका वार्ड-पांच के 11 नंबर बेड पर इलाज चल रहा था। एक जनवरी को अचानक दिन में इरसीद मेडिकल कॉलेज से गायब हो गया। इस पर अस्पताल प्रशासन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संभावना है कि शुक्रवार को बरामद किया गया शव इरसीद का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल
बता दें कि गुरुवार को भी एक महिला ने मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। अब शुक्रवार को शव पड़ा मिला है, जो 36 दिनों से गायब मरीज के होने की संभावना है। इसके अलावा पहले भी कई बार खानपुर मेडिकल कॉलेज में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिससे कि यहां की व्यवस्था पर सवाल उठता रहा है। मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजन भी कई बार प्रबंधन और स्टाफ की बदतमीजी को लेकर शिकायत कर चुके हैं।


एडम ब्लाक में पाइप लाइन के एक हिस्से में शव मिला है। देखने से ऐसा प्रतीत होता है काफी समय से यहां पड़ा है। 1 जनवरी को एक मरीज की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शक है कि शव उसी मरीज का है, बाकी परिजनों के आने बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
-डॉ. एमएस पूनिया, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed