फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona warriers, police force help in relief fund, selary, sonipat

कोरोना के खिलाफ जंग में प्रहरी के साथ आर्थिक मददगार भी बन रही पुलिस

Fri, 17 Apr 2020 09:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
corona warriers, police force help in relief fund, selary, sonipat
गीता भवन चौक पर वाहनों की जांच करते डीएसपी डा. रवींद्र कुमार। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना महामारी की रोकने के लिए पुलिस टीम केवल चौक पर तैनात रहकर सेवा नहीं कर रही है, बल्कि राहत कोष में भी अपना योगदान दे रही है। सोनीपत में ओल्ड चौकी प्रभारी रहे रामकुमार ने जहां अपने वेतन का 51 फीसदी रिलीफ फंड में दिया है, वहीं स्वयं पुलिस अधीक्षक व सभी डीएसपी ने भी वेतन से 20-20 फीसदी राशि कोरोना रिलीफ फंड में दी है। सोनीपत पुलिस की तरफ से करीब 20 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। अन्य पुलिस जवानों ने भी दो से 10 फीसदी तक की राशि राहत के लिए प्रदान की है। कोरोना के संक्रमण को फैलने के लिए रोकने के लिए हर स्तर पर प्रयास हो रहे हैं। इसमें रिलीफ फंड में दी जानी वाली राशि का भी बड़ा योगदान है। सोनीपत पुलिस कोरोना को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में लगातार कार्रवाई कर रही है। दिन रात ड्यूटी पर तैनात रहकर लोगों के बिना वजह बाहर घूमने से रोका जा रहा है। साथ ही सोनीपत पुलिस ने आगे हाथ बढ़ाते हुए सीएम रिलीफ फंड में करीब 20 लाख रुपये का योगदान दिया है। इसमें एसपी सोनीपत जश्नदीप सिंह रंधावा समेत डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने 20 फीसदी वेतन दिया है। ओल्ड चौकी प्रभारी रहे रामकुमार ने अपने वेतन का 51 फीसदी फंड में दिया है। जबकि एसपी के आह्वान के बाद बाकी पुलिस कर्मियों ने पहले ही तीन से दस फीसदी तक वेतन दान किया था।
विज्ञापन

डीएसपी सीआईडी ने दिए एक लाख रुपये
सोनीपत के रहने वाले डीएसपी सीआईडी अजीत सिंह ने भी सीएम रिलीफ फंड में अपना योगदान दिया है। उन्होंने राहत कोष में एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। वह भी लगातार लोगों की मदद के लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस कर्मी कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सड़क पर ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। साथ ही पूरी ईमानदारी से अपने नैतिक कर्तव्य को भी निभा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस कर्मियों ने सीएम रिलीफ फंड में अपने वेतन का अंश भी दिया है। इस संकट की घड़ी में लगातार लोगों की मदद के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को भी अपने कर्तव्य का पूरी तरह से पालन करते हुए बिना कारण किसी सूरत में बाहर नहीं निकलना चाहिए। जिससे इस महामारी को फैलने से रोकने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed