फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

संक्रमण बेकाबू : एक दिन में रिकार्ड 90 कोरोना पॉजिटिव मिले, सक्रिय मरीज फिर 500 के पार पहुंचे

Tue, 07 Jul 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
corona virus
corona virus
सोनीपत। जिले में कोरोना ने कहर और तेज होता दिख रहा है। लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मामलों ने नया रिकार्ड तोड़ दिया और एक ही दिन में अभी तक के सबसे ज्यादा 90 कोरोना पॉजिटिव मिले है। इनमें प्रीतमपुरा गांव में एक ही परिवार के पांच बच्चे व लहराड़ा में पिता व दो बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1644 पहुंच गई है, जबकि यहां सोमवार को एक भी मरीज ठीक नहीं हुआ और 1107 मरीज ही अभी तक ठीक हो सके हैं। इस तरह यहां दोबारा से एक्टिव मरीज 500 के पार पहुंच गए हैं, जिसने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की परेशानी को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

जिले में संक्रमण बेकाबू होता दिख रहा है। सोमवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिलने से समस्या गंभीर होती जा रही है। मामले शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिले हैं और इनमें 22 महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। प्रीतमपुरा गांव में एक ही परिवार में पांच बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें दो लडक़े व तीन लड़कियां शामिल हैं। इनमें 5 वर्षीय लडक़ा, 3 वर्षीय लडक़ा, 8 वर्षीय लडक़ी, 11 वर्षीय लडक़ी व 12 वर्षीय लडक़ी शामिल हैं। लहराड़ा गांव में भी एक परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। लहराड़ा में 32 वर्षीय युवक के अलावा उनका तीन वर्षीय बेटा व चार वर्षीय बेटा कोरोना पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-23 में 52 वर्षीय बुजुर्ग, 30 वर्षीय महिला, सेक्टर-12 में 55 वर्षीय बुजुर्ग व 65 वर्षीय वृद्ध महिला, ईएल कॉलोनी में 23 वर्षीय महिला, नंदवानी नगर में 28 वर्षीय युवक, देवडू रोड़ पर ऋषि कुंज कॉलोनी में 36 वर्षीय युवक, दिल्ली कैंप 75 वर्षीय वयोवृद्ध महिला, तारा नगर में 42 वर्षीय महिला, जनता कॉलोनी 53 वर्षीय बुजुर्ग, न्यू रमेश नगर में 37 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, 28 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय महिला, 1 वर्षीय लडक़ा, 45 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय बुजुर्ग, 38 वर्षीय महिला के अलावा उसका 5 वर्षीय बेटा व 3 वर्षीय बेटी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में यहां मिले कोरोना संक्रमित
ग्रामीण क्षेत्रों में चिटाना गांव में 28 वर्षीय युवक, कुंडली की दुर्गा कॉलोनी की तीन नंबर गली में 47 वर्षीय व्यक्ति, सिलाना गांव में 42 वर्षीय व्यक्ति, कुंडली में 42 वर्षीय व्यक्ति व 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, खांडा में करण स्कूल के पास 33 वर्षीय युवक, सैदपुर में 29 वर्षीय युवक, फिरोजपुर बांगर में बैंक के पास एक वर्षीय बच्ची व 47 वर्षीय महिला, बहालगढ़ में 27 वर्षीय महिला, बडोता में 33 वर्षीय युवक, बुटाना में 27 वर्षीय युवक, बैंयापुर में 26 वर्षीय युवक, खरखौदा के वार्ड-05 के अंतर्गत पक्का बाग क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक, 54 वर्षीय बुजुर्ग, 28 वर्षीय युवक व 58 वर्षीय बुजुर्ग, 27 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला, 90 वर्षीय वयोवृद्ध महिला, खरखौदा में वार्ड नंबर-12 में 29 वर्षीय युवक, वार्ड-6 में बैंक ऑफ बरोदा के निकट 40 वर्षीय महिला, फाजिलपुर में 22 वर्षीय युवक, गढ़ शहजानपुर में 47 वर्षीय महिला, जठेड़ी में 25 वर्षीय युवक, गढ़ी में 61 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, आहुलाना में 25 वर्षीय युवक, लिवासपुर में 37 वर्षीय युवक, तुर्कपुर में 59 वर्षीय बुजुर्ग, सांदल खुर्द में 72 वर्षीय वयोवृद्ध, सोहटी गांव में 42 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed