फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

सोनीपत में कोरोना से 11वीं मौत, बैंक कर्मी समेत 40 लोग और संक्रमित मिले

Sat, 20 Jun 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
corona virus
corona virus
सोनीपत। जिले में कोरोना के संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर से गांव की ओर संक्रमण फैल रहा है। औद्योगिक क्षेत्रों में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान चिड़ाना के संक्रमित 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। 40 संक्रमित लोग भी मिले हैं। यह कोरोना से 11वीं मौत है। शनिवार को मिले संक्रमितों में दो केस अन्य प्रदेशों के हैं। इन्हें सोनीपत की सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। इस तरह शुक्रवार को मिले नए केसों में से भी 10 लोगों को सोनीपत की सूची से बाहर किया गया है। ऐसे में अब जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 868 हो गया है। जिनमें से 468 ठीक हो चुके हैं और 388 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

चिड़ाना गांव के रहने वाले 57 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत खराब होने पर वेंटीलेटर पर था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस तरह जिले में कोरोना से 11 मौत हो गई है। इससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ती जा रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक अधिकतर उनकी मौत हुई है जो पहले से अन्य बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन

जिले में यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि मॉडल टाउन में 20 वर्षीय युवती, जवाहर नगर में 62 वर्षीय वृद्ध महिला, कुंडली में 37 वर्षीय महिला व 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सेक्टर-12 में 37 वर्षीय महिला, सोनीपत में 40 वर्षीय महिला, लिवासपुर में 27 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली हैं। इनके अलावा सोनीपत में 3 वर्षीय बच्चा, श्याम नगर में 52 वर्षीय व्यक्ति, गढ़ शहजानपुर में 36 वर्षीय युवक, कुंडली में 23 वर्षीय युवक, 10 वर्षीय लड़का व 11 वर्षीय लड़का और 26 वर्षीय युवक, माडल टाउन में 35 वर्षीय युवक, बोहला में 35 वर्षीय युवक, राई में 36 वर्षीय युवक, इंडियन कॉलोनी में 39 वर्षीय युवक, प्याऊ मनियारी में 40 वर्षीय युवक, राई में 29 वर्षीय युवक, सोनीपत में 68 वर्षीय वृद्ध, आईसीआईसीआई बैंक सोनीपत में 27 वर्षीय युवक, सोनीपत में 27 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवक व 42 वर्षीय व्यक्ति, टीडीआई कुंडली में 46 वर्षीय व्यक्ति, शांति विहार में 24 वर्षीय युवक, नंदवानी नगर में 44 वर्षीय व्यक्ति, राजेंद्र नगर में 28 वर्षीय युवक, सिक्का कालोनी में 20 वर्षीय युवक, गांव झुंडपुर में 19 वर्षीय युवक, लिवासपुर में 10 वर्षीय लड़का, शांति विहार में 30 वर्षीय युवक, खांडा में 7 वर्षीय बच्चा, गोहाना में 50 वर्षीय व्यक्ति, गांव बड़ी में 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed