{"_id":"5ea08bc88ebc3e908501716c","slug":"corona-virus-sonipat-news-rtk5519483123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओल्ड चौकी में नियुक्त पुलिस कर्मी की रिपोर्ट आई नेगेटिव, चौकी प्रभारी समेत 12 कर्मी वापस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओल्ड चौकी में नियुक्त पुलिस कर्मी की रिपोर्ट आई नेगेटिव, चौकी प्रभारी समेत 12 कर्मी वापस लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर की ओल्ड चौकी में नियुक्त पुलिस कर्मी को बुखार-खांसी होने के बाद उनकी कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई। सभी के लिए राहत की खबर है कि उनकी कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद एहतियातन गोहाना के रामकृष्ण साधना केंद्र में भेजे गए। ओल्ड चौकी के सभी 12 पुलिसकर्मियों को वापस ड्यूटी पर भेज दिया गया। साथ ही चौकी को फिर से सैनिटाइज कराया गया है।
ओल्ड चौकी में नियुक्त एक पुलिसकर्मी को खांसी व बुखार की शिकायत थी। कर्मचारी में इस तरह के लक्षण नजर आने पर इस चौकी में उनके समेत तैनात सभी 13 पुलिस कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर अलग रखने को कहा था। जिस पर कर्मचारियों को गोहाना में जींद रोड स्थित संजीवनी काया शोधन संस्थान में रखा गया था। जिस कर्मचारी को बुखार-खांसी है उसका टेस्ट करवाया गया था। राहत की खबर यह है कि उनकी कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिस पर उनके साथ साधना केंद्र में भेजे गए अन्य 12 कर्मियों को वापस ड्यूटी पर भेज दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिए बिना आए ओल्ड चौकी कर्मी
गोहाना में जींद रोड स्थित साधना केंद्र में रखे गए ओल्ड चौकी के कर्मी साथी कर्मी की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट निगेटिव आते ही बिना सूचना दिए सोनीपत आ गए। बुधवार सुबह स्वास्थ्य विभाग गोहाना के स्थानीय चिकित्सकों व कर्मचारियों की टीम जब उनकी जांच को पहुुंची तो वह वहां नहीं मिले। जिस पर एसएमआ डॉ.कर्मबीर को बताया गया। बाद में पुलिस से संपर्क करने पर पता लगा कि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह सोनीपत चले गए। एसएमओ का कहना है कि पुलिस कर्मचारियों या किसी अधिकारी ने यहां से जाने के बारे में कोई सूचना नहीं दी। बाद में शहर थाना के एसएचओ ने इतना जरूर बताया कि पुलिस कर्मचारी स्वेच्छा से गए हैं।
विज्ञापन
ओल्ड चौकी में तैनात और सब्जी मंडी में ड्यूटी दे रहे कर्मी को बुखार-खांसी होने के कारण उनका कोरोना संक्रमण का टेस्ट कराया गया। जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनके साथ जिन कर्मियों को साधना केंद्र में रखा गया था उन्हें ड्यूटी पर भेज दिया गया है। चौकी का प्रभार संभाल रहे कृष्ण कुमार ही प्रभारी रहेंगे।
-डॉ. रवींद्र कुमार, डीएसपी सिटी।