फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

सिपाही के संपर्क में आए एक ही परिवार के युवक और महिला भी कोरोना पॉजिटिव

Mon, 20 Apr 2020 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
corona virus
corona virus
सोनीपत। जिले में जहां कोरोना संक्रमित दो लोगों को ठीक होने पर रविवार को खानपुर मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिली थी, वहीं सोमवार को रसोई गांव में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आ गए। दिल्ली पुलिस के सिपाही के संपर्क में आने के कारण एक ही परिवार के युवक व महिला कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जो सिपाही के पड़ोसी हैं। उनके पड़ोसी होने के कारण दिल्ली पुलिस के जवान का घर आना-जाना था और इस कारण ही स्वास्थ्य विभाग ने उनकी जांच कराई थी। उनके कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज खानपुर में भर्ती कराया गया है और उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन

रसोई गांव का रहने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही काफी समय से हजरत निजामुद्दीन क्षेत्र में तैनात रहा था। इस निजामुद्दीन क्षेत्र में मरकज से जमातियों को निकाला गया था और उनमें से हजारों कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इस कारण ही सिपाही की जांच कराई गई और वह दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसके बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम उन सभी की जांच कराने में लगी थी जो उस सिपाही के संपर्क में आए थे। सिपाही के पड़ोस में रहने वाले कई परिवारों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन किया था, क्योंकि सिपाही का पड़ोसी होने के कारण उनके घर में आना-जाना था। ऐसे ही पड़ोस में रहने वाले एक परिवार को सिपाही के कोरोना पॉजिटिव मिलते ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया था और उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। उस परिवार में एक युवक व एक महिला की जांच रिपोर्ट सोमवार शाम को पॉजिटिव मिली, जिसने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की परेशानी को बढ़ा दिया। क्योंकि इस तरह से सिपाही से यह संक्रमण उन दोनों में पहुंचा है और उन सभी का पता लगाया जा रहा है जो इन दोनों के संपर्क में आए है। जिससे उनको क्वारंटीन किया जाए और उनकी जांच कराई जा सके। वहीं कोरोना पॉजिटिव मिले युवक व महिला को नागरिक अस्पताल से मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

--
सोनीपत में दोबारा से सात हुए कोरोना पॉजिटिव
सोनीपत में सबसे पहले यूके से लौटी छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन छात्रा ठीक होकर घर लौट आई है। उसके बाद साइकिल मिस्त्री, एमपीएचडब्ल्यू व मदरसे का छात्र कोरोना पॉजिटिव मिला था, जिनमें से रविवार को साइकिल मिस्त्री व एमपीएचडब्ल्यू भी ठीक होकर घर लौट आए हैं। जिसके बाद जिले में पांच कोरोना संक्रमित रह गए थे, जिनमें एसआई का बेटा, मदरसे का छात्र, दिल्ली पुलिस का सिपाही, सब्जी विक्रेता, करनाल का गेहूं काटने की कंबाइन चलाने वाला कर्मी थे। वहीं अब रसोई के दो नए केस आने के बाद दोबारा से जिले में सात कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रसोई गांव का एक युवक व महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह दोनों दिल्ली पुलिस के सिपाही के संपर्क में आए थे और पड़ोसी होने के कारण इनका आना-जाना था। इनके संपर्क में आने वाले सभी का पता लगाया जा रहा है, जिससे उनको क्वारंटीन करके उनकी जांच कराई जा सके।
-डॉ. अंशज सिंह, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed