फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

लॉकडाउन में नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 21 मामले दर्ज कर 114 वाहनों को किया जब्त

Thu, 26 Mar 2020 09:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
corona virus
नियम तोड़ने वालों से उठा-बैठक लगवाते पुलिस। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कारोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन व धारा 144 लगाने के बावजूद लोग नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। जिसे लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। लॉकडाउन में बिना वजह बाहर निकालने वालों के चालान करने के साथ ही उनके वाहन जब्त करने के साथ ही उनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए जा रहे हैं। एसपी ने अभियान को लगातार जारी रखने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसके चलते पुलिस ने लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंघन करने वालों पर तीन दिन में 21 मुकदमे दर्ज किए हैं। इस मामलों में 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर लगातार चक्कर लगाने वालों के 114 वाहन जब्त कर लिए गए। इनके अलावा 834 वाहनों के चालान किये गए हैं। एसपी ने बताया कि सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित चिह्नित किया गया व्यक्ति अगर बाहर घूमता हुआ दिखाई दे तो इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम 0130-2222903 या संबंधित थाना और स्वास्थ्य विभाग को दे। इसे लेकर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed