{"_id":"5e7cd0da8ebc3e6fd5009396","slug":"corona-virus-sonipat-news-rtk548465361","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में कोई भूखा नहीं रहे, 14 युवाओं ने ग्रुप बनाकर शुरू की सब्जी व खाद्य सामग्री बांटनी, लोग जुड़ते जा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में कोई भूखा नहीं रहे, 14 युवाओं ने ग्रुप बनाकर शुरू की सब्जी व खाद्य सामग्री बांटनी, लोग जुड़ते जा रहे
विज्ञापन
कुंडली क्षेत्र में जरुरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित करते युवा।
- फोटो : Sonipat
अंकित चौहान
सोनीपत। कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरे देश में अचानक लॉकडाउन होने से सबकुछ बंद हो गया। कुंडली व राई क्षेत्र में फैक्टरी अधिक होने के कारण उनमें काम करने वाले मजदूरों के सामने अचानक रोटी तक के लाले पड़ गए। जिनको परेशान होता देखकर 14 युवाओं ने एक ग्रुप बनाया और कुंडली क्षेत्र में उनको सब्जी व अन्य खाद्य सामग्री पहुंचानी शुरू की। उनकी इस पहल को देखकर लोग जुडने शुरू हो गए और हर कोई मदद के लिए आगे आ रहा है, जिससे यह कारवां लंबा होता जा रहा है। जिससे अब सब्जी व खाद्य सामग्री बांटने को एक ओर गाड़ी को राई क्षेत्र में लगाया गया जो अब राई क्षेत्र के आसपास भी खाद्य सामग्री बांटेगी।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन के बाद कुंडली व राई के आसपास जीटी रोड पर ऐसे काफी लोग है जो फैक्टरी बंद होने के बाद से रोटी तक के लिए तरसने लगे। उनके पास रुपये नहीं है और उनके पास खाद्य सामग्री भी खत्म हो चुकी है। जिसके बाद अटेरना के दीपक चौहान ने पहल शुरू की और अपने आसपास के गांव के लोगों का एक ग्रुप बनाया। इस ग्रुप में जाखौली से राहुल व यश, मनौली कपिल व अरूण, पबसरा घनश्याम, अटेरना से मोहित, साहिल, सागर, भैरा बांकीपुर से मोहित, टीडीआई से संजय, खुर्मपुर से संजय, सोनीपत से डा. मदन व चरण सिंह शामिल हुए। । उसके बाद किसानों से संपर्क किया, जिनकी सब्जी व खाद्य उत्पाद मंडी तक नहीं पहुंच रहे थे। उसके बाद बांटना शुरू किया और अब वह एक दिन में 100 से ज्यादा लोगों को बांटते है। पहले कुंडली क्षेत्र में एक गाड़ी लेकर घूमते थे तो अब राई में शुरू किया है, जिसके लिए प्रशासन से अनुमति भी मिल गई है। दीपक चौहान बताते है कि अब इसमें उनके साथ काफी लोग जुड़ते जा रहे है और वह ऐसे लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। जिनको लॉकडाउन के कारण खाने के लिए जूझना पड़ रहा है। दीपक ने बताया कि जिस तरह से उनकी पहल के साथ लगातार लोग जुड़ रहे है, उससे लॉकडाउन के दौरान किसी भी सामान की कमी नहीं आने दी जाएगी और वह लगातार लोगों को सामान सप्लाई करते रहेंगे। क्योंकि यमुना क्षेत्र में सब्जी की कमी नहीं है और वहां के किसानों से सब्जी लेने के साथ ही अन्य सामान भी एकत्र करके लोगों तक पहुंचा रहे है और यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा।