फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंस से अफसरों ने दिया संदेश, एक-एक मीटर की दूरी बनाकर बैठे

Thu, 26 Mar 2020 09:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
corona virus
लघु सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान एक दूसरे से दूरी बनाकर बैठे अधिकारी - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए हर कोई एहतियात बरत रहा है। हर कोई मास्क लगा रहा है तो अपने हाथों को सैनिटाइजर से साफ करता है। कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाने का संदेश ही मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंस में प्रधान सचिव से लेकर डीसी व अन्य अधिकारियों ने दिया। वीडियो कांफ्रेंस कक्ष की जगह सभी सभागार में बैठे और वहां एक-दूसरे से एक-एक मीटर की दूरी बनाकर रखी गई। वहां सभी अधिकारियों ने मुंह पर मास्क लगाए रखा और इससे आम जनता में कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाकर रखने का संदेश गया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए अलग से कक्ष बनाया गया है, उसी कक्ष में अभी तक वीडियो कांफ्रेंसिंग होती थी। लेकिन कोरोना वायरस के बाद से प्रशासन हर किसी को सामाजिक दूरी बनाने के लिए जागरूक कर रहा है। जिसका संदेश वीरवार को मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा की वीडियो कांफ्रेंस के दौरान अफसर देते हुए दिखाई दिए। वीडियो कांफ्रेंस पहली बार लघु सचिवालय के सभागार में हुई, जिसमें सोनीपत के प्रभारी अधिकारी प्रधान सचिव अपूर्व कुमार, डीसी डॉ. अंशज सिंह समेत अन्य सभी अधिकारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाकर रखने का संदेश देते हुए दिखाई दिए। वहां एक-दूसरे से अधिकारी एक-एक मीटर की दूरी पर बैठे नजर आए तो हर किसी ने मास्क लगाया हुआ था। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान प्रधान सचिव अपूर्व कुमार सिंह ने मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा को जिले की स्थिति व अन्य जरूरी इंतजामों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में स्थिति पूर्णरूप से नियंत्रण में है। यहां हर प्रकार की आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद है। वीडियो कांफ्रेंस के बाद प्रधान सचिव अपूर्व कुमार सिंह ने उपायुक्त व अन्य अधिकारियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान सचिव अपूर्व कुमार सिंह ने डीसी डॉ. अंशज सिंह व पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह के साथ विभिन्न प्रकार के बंदोबस्त को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान एडीसी दिनेश यादव, एसडीएम आशुतोष राजन, नगराधीश सुरेंद्र सिंह दून, एसडीएम श्वेता सिंह, डा. संजय कुमार, बीपीएस मेडिकल कालेज खानपुर कलां के मुख्य प्रशासक सुरेंद्रपाल, सिविल सर्जन डा. बीके राजौरा, नोडल अधिकारी डा. दिनेश छिल्लर, तहसीलदार विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन और खाद्य वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता
प्रधान सचिव अपूर्व कुमार सिंह ने कहा कि जिले में आम जनमानस की फल-सब्जियों की जरूरत को पूरा करने के लिए 231 हाथ रेहड़ियों के विक्रेताओं की व्यवस्था की है। जोकि अलग-अलग क्षेत्रों में फल-सब्जियों की आपूर्ति की जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सोनीपत में आलू, प्याज, टमाटर, फल आदि की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि लोगों को रसोई का सामान उपलब्ध कराने के भी बेहतरीन बंदोबस्त किए गए हैं। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग किराना दुकानों को अधिकृत किया गया है। मास्क-सैनिटाइजर आदि के अलावा दवाओं व चिकित्सीय सुविधाओं की भी अच्छी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed