फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

यूके से लौटी छात्रा की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजीटिव, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Sat, 21 Mar 2020 06:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
corona virus
corona virus
सोनीपत। जिले में शनिवार को कोरोना वायरस का पहला केस सामने आया। यूके से 18 मार्च को सेक्टर-14 में अपने घर लौटी छात्रा अचानक बीमार हो गई। जिसे परिजनों ने शुक्रवार को खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के जांच करने पर शनिवार को उसकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सेक्टर-14 स्थित छात्रा के घर पहुंचकर सेनिटाइज किया और परिवार के सभी 14 सदस्यों को निगरानी में रखा गया।
विज्ञापन

सेक्टर-14 की रहने वाला छात्रा यूके में पढ़ाई करती है। वह 18 मार्च को सोनीपत अपने घर वापस लौटी थी। छात्रा की शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब हो गई तो परिजन उसे लेकर खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचे। जहां छात्रा को भर्ती कर लिया गया और चिकित्सकों ने उसका ब्लड सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा। लैब को शनिवार को छात्रा की कोरोना वायरस की रिपोर्ट आई, जिसमें वह पॉजीटिव मिली है। खानपुर कलां मेडिकल कालेज से इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई तो स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत ही छात्रा के घर पहुंची। जहां उसके पूरे घर को सेनिटाइज कराया गया और उसके परिवार के सभी 14 सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वह शुरूआती जांच में ठीक बताए गए हैं, लेकिन उनका ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को घर से नहीं निकलने का निर्देश दिए गए और उनको निगरानी में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

---
सेक्टर-14 की रहने वाली छात्रा 18 मार्च को यूके से अपने घर लौटी थी। उसके अचानक बीमार होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां पर उसके ब्लड सैंपल की जांच के बाद कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली। इसके बाद टीम ने सेक्टर-14 स्थित उसके घर पर जांच परिजनों का स्वास्थ्य चेकअप किया और उन्हें घर के अंदर रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आदर्श शर्मा, प्रधान चिकित्सा अधिकारी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed