फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona vacine

27 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 84 मरीज ठीक हुए

Fri, 24 Jul 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
corona vacine
corona vacine
सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। यहां वीरवार को 27 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। 84 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2667 तक पहुंच गई है तो 2052 मरीज ठीक हो चुके हैं। 592 लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिलने वालों में अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। शहर के प्रभू नगर मंडी में एक मरीज, सेक्टर-12 में एक, यूनियन बैंक गोहाना में एक, सरस्वती विहार में एक नया संक्रमित व्यक्ति मिला है। ग्रामीण क्षेत्र में कुंडली माखन भोग के निकट एक संक्रमित महिला, सबौली गांव में एक मरीज, लल्हेड़ी में एक, गामड़ा में एक, रभडा में एक, बसौदी में एक, मुंडलाना में एक, खरखौदा के वार्ड नंबर-06 में एक, शील पॉलिटैक में एक, दादा भैया कालोनी कुंडली में एक, अटेरना में एक, राई की दुर्गा कॉलोनी में एक, नगर गांव में एक, कुंडली में दो, विजिन कंपनी कुंडली में चार, खरखौदा के वार्ड नंबर-12 में दो, जीसी सीआरपीएफ में एक, मोहाना में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन

--
सैंपल बढ़ने के बावजूद मरीज कम मिल रहे, प्रशासन को राहत
जिले में पिछले एक महीने से काफी खराब हालात थे और यहां रोजाना कोरोना पॉजिटिव मामले 50 से ज्यादा मिल रहे थे। जबकि सैंपल भी लगभग एक हजार के आसपास हो रहे थे। अब प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल की जांच बढ़ाई है और यहां वीरवार को 1633 के सैंपल की जांच कराई। जिनमें से 27 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही 84 मरीज ठीक होने से छुट्टी दी गई। यह प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत देने वाले आंकड़े है, लेकिन यह राहत कितने दिन तक रहती है। इसकी अगले दिनों में होने वाली जांच से स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed