फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona vaccination, sunday

रविवार को भी लगा कोरोना का टीका

Mon, 18 Jan 2021 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination, sunday
फिम्स अस्पताल में डायरेक्टर डॉ. अनिल जैन को वैक्सीन लगाती सपना - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में नागरिक अस्पताल समेत कई प्राइवेट अस्पताल में रविवार को छुट्टी के दिन वैक्सीन लगाने का कार्य जारी रहा। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की कोविन एप काम नहीं कर पाई तो अस्पतालों में ऑफलाइन रिकॉर्ड दर्ज किया गया। नागरिक अस्पताल में 28, फिम्स अस्पताल व ट्यूलिप अस्पताल में 100-100 चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। नागरिक अस्पताल में डीएमएस डॉ. संदीप लठवाल की देखरेख में वैक्सीनेटर सुमन डागर ने स्टाफकर्मियों को वैक्सीन लगाई। वहीं फिम्स अस्पताल में डॉ. श्रीकांत के नेतृत्व में पहला टीका डायरेक्टर डॉ. अनिल जैन को लगा। अस्पताल में 132 स्टाफ कर्मचारी कार्यरत हैं। रविवार को यहां वैक्सीनेटर सपना ने 100 कर्मियों को वैक्सीन लगाई। सभी को आधे घंटे तक निगरानी में रखा गया। वहीं ट्यूलिप अस्पताल में डायरेक्टर डॉ. अनुराग अरोड़ा को वैक्सीनेटर गनिका ओहल्याण ने पहला टीका लगाया। यहां पर 100 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

वर्जन
नागरिक अस्पताल समेत कई प्राइवेट अस्पताल में रविवार को छुट्टी के दिन वैक्सीन लगाई गई। रविवार को कोविन एप बंद थी। जिन लोगों को वैक्सीन लगी है, उनका रिकॉर्ड सोमवार को कोविन एप पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed