{"_id":"6005deb98ebc3e2e5a1f89af","slug":"corona-vaccination-health-workers-sonipat-news-rtk5914928119","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 सेंटरों पर 1155 स्वास्थ्यकर्मियों को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 सेंटरों पर 1155 स्वास्थ्यकर्मियों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में वैक्सीन लगवाते सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण खत्म करने के लिए वैक्सीन लगाने का अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को मेडिकल कॉलेज, नागरिक अस्पताल समेत 16 स्वास्थ्य केंद्रों व प्राइवेट अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया, पीएमओ डॉ. जयभगवान जाटान, डायरेक्टर डॉ. एपीएस बत्रा समेत 1155 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगने के बाद किसी भी कर्मचारी के स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
जिलेभर में टीकाकरण अभियान की शुरुआत शनिवार को हो गई थी। रविवार को भी कई जगहों पर भी टीकाकरण हुआ। सोमवार को मेडिकल कॉलेज, नागरिक अस्पताल समेत 16 स्वास्थ्य केंद्रों व प्राइवेट अस्पताल में 1155 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जिन लोगों को सोमवार को यह वैक्सीन लगी है, ठीक 28 दिन बाद उन्हीं लोगों को दोबारा वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन कोरोना से बचने के लिए अब भी मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना होगा। साथ ही लोगों को एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखनी होगी।
नागरिक अस्पताल में सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया, पीएमओ डॉ. जयभगवान जाटान, उप सिविल सर्जन डॉ. गीता दहिया ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई। साथ ही स्टाफ नर्सों समेत 88 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। वहीं पॉलीक्लीनिक सेक्टर-7 में उप सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र, सीएचसी खरखौदा में एसएमओ डॉ. मीनाक्षी शर्मा व मेडिकल कॉलेज में डायरेक्टर डॉ. एपीएस बत्रा ने वैक्सीन लगवाई। इससे पहले लाभार्थी की पहचान की गई, जिसके लिए उनकी आईडी का मिलान किया गया। इसके बाद उन्हें वैक्सीन लगाए जाने के संदर्भ में जरूरी जानकारी दी। वैक्सीन लगाने वालों ने वैक्सीन लगाने के बाद बरती जाने वाली हिदायतों की जानकारी भी दी। लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने के बाद 30 मिनट तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया।
विज्ञापन
--
किस अस्पताल में कितने स्वास्थ्य कर्मियों को लगी वैक्सीन
जिलेभर में सोमवार को 16 स्थानों पर स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने का काम जारी रहा। नागरिक अस्पताल में 88, फिम्स अस्पताल में 77, टयूलिप अस्पताल में 154, यूपीएससी पटेल नगर में 41, भगवान दास अस्पताल में 58, निदान अस्पताल में 124, सीएचसी गन्नौर में 34, पॉलीक्लीनिक सेक्टर-7 में 45, बंसल हेल्थ स्क्वेयर में 42, सीएचसी बढख़ालसा में 40, रावल हॉस्पिटल में 53, अरिस्टो हॉस्पिटल में 85, सीएचसी खरखौदा में 40, सीएचसी मुंडलाना में 31, सीएचसी भैंसवाल कलां में 10 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में सबसे ज्यादा 233 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई।
--
सीएचसी में एसएमओ ने सबसे पहले लगवाई वैक्सिन
खरखौदा। सीएचसी में सोमवार को कोरोना वैक्सिन लगाने की शुरूआत कर दी गई। एसएमओ डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने सीएचसी में वैक्सीन लगाने के लिए बनाए गए वार्ड का रिबन काटकर शुभारंभ किया। जिसके बाद सबसे पहले एसएमओ डॉ. मीनाक्षी शर्मा को ही वैक्सीन लगाई गई। पहले दिन सीएचसी के चिकित्सकों सहित 40 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। एसएमओ डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि सीएचसी के 250 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगने के बाद पीएचसी स्तर पर भी वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया जाएगा।