{"_id":"6089aee38ebc3e591536fc9a","slug":"corona-two-dead-837-positive-cases-found-sonipat-news-rtk6064245147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 2 लोगों की मौत, 837 नए पॉजीटिव मिले, संक्रमितों से ज्यादा 876 ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 2 लोगों की मौत, 837 नए पॉजीटिव मिले, संक्रमितों से ज्यादा 876 ठीक हुए
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है तो इससे मौत भी हो रही है। यहां कोरोना से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 132 तक पहुंच गया है। जिले में बुधवार को 837 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 28428 तक पहुंच गई है। बुधवार को 876 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है और इस तरह से बुधवार को यह अच्छी खबर आई कि नए पॉजिटिव से ज्यादा मरीज ठीक हुए। इस तरह 21129 मरीज ठीक हो चुके हैं और 7167 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 37 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं।
एक भी वेंटिलेटर खाली नहीं, सरकारी रिपोर्ट में अन्य बेड खाली
जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बेकाबू होती जा रही है और मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। जिले में 40 वेंटिलेटर हैं और उनमें से एक भी खाली नहीं है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिले के कोविड अस्पतालों में आईसीयू बेड की संख्या 65 है। इनमें किसी भी बेड पर मरीज भर्ती नहीं है। कोरोना के मरीजों के लिए 450 सामान्य बेड हैं, जिनमें से 303 पर मरीज भर्ती हैं और 147 खाली है। वहीं ऑक्सीजन वाले 450 बेड हैं, जिसमें से 166 पर मरीज भर्ती हैं और 284 खाली पड़े हैं।
-
कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फीट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। लापरवाही बरतने वालों सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना नियमों की पालना करें। मास्क लगाकर रखे तो सामाजिक दूरी बनाकर रखे। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है।