{"_id":"60539bdd8ebc3ecbe1297300","slug":"corona-s-graph-climbed-rapidly-for-9-months-then-people-started-growing-again-due-to-negligence-of-people-sonipat-news-rtk6005477126","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 महीने तक चढ़ा ग्राफ तेजी से आया नीचे तो लोगों की लापरवाही से फिर बढ़ने लगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 महीने तक चढ़ा ग्राफ तेजी से आया नीचे तो लोगों की लापरवाही से फिर बढ़ने लगे मरीज
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना संक्रमण के बीच एक साल बीत गया है और इस एक साल में कोरोना का ग्राफ चढ़ता व उतरता रहा। जिले में 21 मार्च 2020 को कोरोना का पहला केस आने के बाद 9 महीने तक कोरोना का डर बना रहा। लोगों ने सावधानियां बरतीं। सितंबर 2020 में कोरोना सबसे ज्यादा पीक पर रहा। धीरे-धीरे हालात काबू में आने लगे। कोरोना कमजोर होने लगा तो लोगों ने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी। इसका नतीजा है कि कोरोना के मरीज फिर से बढ़ने लगे हैं।
कोरोना ने अब तक 86 लोगों को अपनों से जुदा कर दिया है। जुलाई 2020 में 16 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि मार्च 2021 में अब तक एक भी जान नहीं गई है। यह राहत की खबर है। कोरोना को हराने के लिए हम सब को नियमों का पालन करना होगा। मास्क लगाएं, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और सामाजिक दूरी के नियम को अपनाएं।
दिल्ली से सटे होने का जिले को जितना फायदा होता है, उतना ही नुकसान कोरोना काल में हुआ। यहां पहला केस मार्च 2020 में आने के बाद कुछ दिन स्थिति बेहतर रही, लेकिन दिल्ली में कोरोना केस बढ़ने के साथ ही यहां भी संक्रमण का प्रकोप बढ़ गया। उसका सबसे बड़ा कारण यह रहा कि यहां के करीब एक लाख लोग दिल्ली में नौकरी करने जाते हैं तो यहां के किसान सब्जी व अन्य सामान लेकर दिल्ली की मंडी में जाते हैं। इसलिए ही जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला और यहां शुरुआत के अधिकतर केस दिल्ली से संक्रमित होने के कारण आए। जिले में कोरोना ने पूरी रफ्तार पकड़ी और जून 2020 में 1106 केस मिले तो सितंबर में हालात पूरी तरह से बेकाबू होते दिखे, अकेले सितंबर माह में 3819 केस सामने आए। अक्तूबर में कुछ राहत मिले लेकिन नवंबर में ग्राफ फिर बढ़ा। नए साल के बाद लोगों ने माना कि कोरोना खत्म हो गया है। इसी दौरान वैक्सीन भी आ गई। लेकिन लोगों ने लापरवाही बरती और वैक्सीन में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस कारण अब हालात फिर से पहले जैसे होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 15180 तो ठीक होने वालों की संख्या 14987
जिले में 18 मार्च 2021 तक 15180 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि इनमें से 14987 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 107 मरीजों का उपचार चल रहा है। मार्च के शुरुआत में केवल 17 सक्रिय मरीज रह गए थे। अब अचानक से कोरोना संक्रमण बढ़ने से सक्रिय मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वीरवार को 29 नए केस सामने आए। वहीं, 86 लोग कोरोरा के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।
कोरोना के केस लगातार बढ़ने लगे हैं। इसलिए हम सब को नियमों का पालन करना चाहिए। घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनें। सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी रखें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। लोगों ने खुद ही स्थिति को समझकर एहतियात नहीं बरती तो प्रशासन को सख्ती करनी पड़ेगी। - श्यामलाल पूनिया, डीसी
तिथि संक्रमित मौत
मार्च 2020 1 00
अप्रैल 24 00
मई 187 03
जून 1106 15
जुलाई 1605 16
अगस्त 1608 10
सितंबर 3817 04
अक्तूबर 1833 06
नवंबर 3026 09
दिसंबर 1504 15
जनवरी 2021 252 07
फरवरी 64 02
मार्च 153 0