{"_id":"608188398ebc3e908b3729bc","slug":"corona-positive-woman-gave-birth-to-a-child-outside-sonipat-hospital-both-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: सामान्य अस्पताल के गेट पर संक्रमित की डिलीवरी, मां-बच्चे दोनों की जान चली गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: सामान्य अस्पताल के गेट पर संक्रमित की डिलीवरी, मां-बच्चे दोनों की जान चली गई
Thu, 22 Apr 2021 08:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Apr 2021 08:00 PM IST
सार
संक्रमित होने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कोविड-19 नियमों से महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने गांव में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के सामान्य अस्पताल में डिलीवरी के लिए लाई गई महिला ने मुख्य गेट पर कार में ही बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद बच्चे की मौत हो गई। परिजन बच्चे के शव को लेकर गांव में चले गए। बाद में महिला की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच करने पर महिला कोविड संक्रमित मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड नियमों से महिला का अंतिम संस्कार करा दिया।
गांव पबसरा निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसकी 29 वर्षीय पत्नी गर्भवती थी। करीब एक महीने से उसका उपचार सामान्य अस्पताल में चल रहा था। एक सप्ताह पहले दर्द शुरू होने पर उसे सामान्य अस्पताल लाया गया। प्रसूति विभाग ने उसे महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में रेफर कर दिया था। जहां से वापस सामान्य अस्पताल में भेज दिया गया। बताया गया कि महिला का प्रसव होने में एक सप्ताह का समय है।
व्यक्ति ने बताया कि 19 अप्रैल को उसकी पत्नी का कोविड सैंपल लिया गया। जिसकी रिपोर्ट उन्हें 21 अप्रैल को मिली। पत्नी की हालत खराब होती देख उसे कार में लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां मुख्य गेट के पास उसने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद बच्चे की मौत हो गई। उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी भी मौत हो गई। संक्रमित होने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कोविड-19 नियमों से महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने गांव में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।

डिलीवरी के लिए आई महिला की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उसकी मौत हो गई। महिला का अंतिम संस्कार कोविड नियमों से कराया गया है। नरेंद्र सिंह, प्रभारी, सिक्का कालोनी चौकी।