फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corona infection cases doubled in two days in Sonipat of Haryana

सोनीपत: एक ही परिवार के 10 सदस्य, डेंटल सर्जन दंपती समेत 31 कोरोना संक्रमित, दो दिन में दोगुने हुए मरीज

Sat, 01 Jan 2022 09:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 09:49 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत जिले में दो दिन में कोरोना संक्रमण के मामले दोगुने हो गए। कोरोना का फैलता संक्रमण चिंताजनक है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 59 हो गई है।

विज्ञापन
Corona infection cases doubled in two days in Sonipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले में कोरोना के संक्रमित दोगुना तेजी से बढ़ने लगे हैं। शनिवार को जिले में 31 नए संक्रमित मिले हैं। इससे पहले शुक्रवार तक जिले में 30 संक्रमित थे। नए संक्रमितों में गोहाना के उत्तम नगर के रहने वाले एक परिवार के 10 सदस्य और डेंटल सर्जन दंपती भी शामिल हैं।

विज्ञापन


साथ ही दो मरीज ठीक हो गए। अब में जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 59 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


गोहाना के उत्तम नगर का रहने वाले 18 वर्षीय युवक शुक्रवार को संक्रमित मिला था। युवक के संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल लिए थे। शनिवार को आई रिपोर्ट में युवक के संपर्क में आए परिवार के 10 सदस्य संक्रमित मिले हैं। इनमें युवक की 45 वर्षीय मां, 24, 21, 15 वर्षीय तीन बहनों के अलावा परिवार की 37 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवक, 12 वर्षीय बच्ची, 40 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय व्यक्ति व 60 वर्षीय महिला शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के डेंटल सर्जन की पत्नी चलाती हैं क्लीनिक

वहीं मेरठ से लौटी सेक्टर-14 निवासी 20 वर्षीय युवती के माता-पिता और बहन भी संक्रमित मिले हैं। युवती दो दिन पहले संक्रमित मिली थी। उसके 48 वर्षीय पिता व 47 वर्षीय माता व 30 वर्षीय बहन भी कोरोना संक्रमित मिले। युवती के पिता नागरिक अस्पताल में डेंटल सर्जन हैं और मां निजी क्लीनिक चलाती हैं।


वहीं मुरथल विवि में एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित मिले हैं। इनमें 38 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय युवक, 71 वर्षीय व्यक्ति व 60 वर्षीय महिला शामिल हैं। इसके अलावा प्याऊ मनियारी में 52 वर्षीय महिला, सेक्टर-15 में 60 वर्षीय महिला, सेक्टर-23 में 53 वर्षीय व्यक्ति, आठ मरला में 22 वर्षीय युवक, सुजान सिंह पार्क में 16 वर्षीय किशोर, गांव बड़वासनी में 30 वर्षीय युवक, पंचम नगर में 39 वर्षीय व्यक्ति, जटवाड़ा में 39 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-15 में 18 वर्षीय युवती, व्हाइट लिली में 16 वर्षीय किशोर, सेक्टर 14 में 45 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-12 में 27 वर्षीय महिला , जैन गली गन्नौर में 24 वर्षीय युवती व गन्नौर शहर में 27 वर्षीय महिला संक्रमित मिले।  


शनिवार को एक साथ 31 मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 47 हजार 539 हो गई है। जिले में शनिवार को दो मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या 59 हो गई है। अब तक 47 हजार 226 मरीज ठीक हो चुुके हैं और कोरोना के कारण 254 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। जिले में 1303 लोगों की जांच में 31 लोग संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार के लक्षण मिलते हैं तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर जांच जरूर कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed