फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corona cases increasing continuously, 11 new patients found

Corona cases increasing continuously, 11 new patients found

Sat, 01 Jan 2022 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Corona cases increasing continuously, 11 new patients found
जिला नागरिक अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
जिले में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को जिले में 11 कोरोना संक्रमित मिले हैं। मुरथल विवि में महिला व उसके दो बच्चों समेत अलग-अलग स्थानों पर 11 नए मरीज मिले हैं। एक मरीज ठीक हो गया। ऐसे में जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 30 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उसके बावजूद लोग लापरवाही करना नहीं छोड़ रहे। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है। उसके बावजूद बाजार से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भीड़ जुट रही है। भीड़ में लोग मास्क व सामाजिक दूरी तक का पालन नहीं कर रहे। जिला अस्पताल व अन्य स्थानों पर लगाए जा रहे शिविर में लोग कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अगर भविष्य में यही हालात रहे तो कोरोना के केस बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

यहां मिले संक्रमित लोग
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि में 40 वर्षीय महिला, उसकी छह वर्षीय बेटी व 9 वर्षीय बेटा संक्रमित मिले हैं। साथ ही पंचम नगर में 65 वर्षीय महिला व 55 वर्षीय व्यक्ति, ज्ञान नगर में 21 वर्षीय युवती, राजकीय पॉलिटेक्निक में 14 वर्षीय किशोर, ट्यूलिप ग्रैंड में 38 वर्षीय व्यक्ति और भदाना में 33 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिले। सेक्टर-15 निवासी 36 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक साथ 11 मरीज मिलने से जिले में कुल संख्या 47 हजार 498 हो गई है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 30 तक जा पहुंची है। अब तक 47 हजार 224 मरीज ठीक हो चुुके हैं और कोरोना के कारण 254 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed