फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corona: Blessings of elders rising, four dead in April

कोरोना : उठ रहा बुजुर्गों का आशीर्वाद, अप्रैल में चार की जा चुकी जान

Sat, 10 Apr 2021 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Corona: Blessings of elders rising, four dead in April
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ने लगा है। साथ ही हमारे बुजुर्गों का आशीर्वाद भी उठने लगा है। अप्रैल महीने में अब तक चार मौत हो चुकी हैं, चारों मरने वाली महिलाएं हैं और उनकी आयु 60 साल से ज्यादा है। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 155 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं न्यू कॉलोनी निवासी 79 वर्षीय महिला की मौत हुई। फिलहाल जिले में 1054 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 16819 और ठीक होने वालों की संख्या 15675 पहुंच चुकी है। शनिवार को 59 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब तक जिले में 90 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बता दें कि अप्रैल महीने की दो तारीख को पुगथला निवासी 73 वर्षीय महिला, 3 अप्रैल को जुआं निवासी 61 वर्षीय महिला, 7 अप्रैल को पुरखास धीरान की 72 वर्षीय महिला की मौत हो चुकी है। डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि लापरवाही बरतने वालों से अब सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना से खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें। यदि अपने आसपास कोई संदिग्ध मरीज दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है। साथ ही घर से बाहर निकलते समय 2 गज की दूरी रखें और मास्क पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed