फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corona : 930 infected in three months, now 974 found in 9 days of April

कोरोना@203 : तीन महीनों में मिले थे 930 संक्रमित, अब अप्रैल के 9 दिन में मिले 974

Fri, 09 Apr 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Corona  : 930 infected in three months, now 974 found in 9 days of April
सोनीपत। जिले में कोरोना की लहर बढ़ने से कहर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में शहर से लेकर गांवों तक इस साल रिकॉर्ड 203 मरीजों की पुष्टि हुई। अप्रैल महीने के नौ दिन में ही जिले में 974 संक्रमित मिले चुके हैं। वहीं, जनवरी, फरवरी और मार्च की बात करें तो 930 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 16664 और ठीक होने वालों की संख्या 15616 पहुंच चुकी है। फिलहाल जिले में 959 मरीजों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं 89 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। शुक्रवार को 102 मरीजों ने कोरोना को मात दी। डीसी श्यामलाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण अपने पांव पसारने लगा है। इसलिए हमें सब को पहले जैसी सावधानियां बरतनी होंगी। घर से निकलते समय मास्क पहनें और दो गज की दूरी रखें। अगर अभी कोरोना को नहीं रोका गया तो हालात पहले जैसे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed