फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona, 4 dead, 912 positive cases found

कोरोना से 4 लोगों की मौत, रिकॉर्ड 912 नए संक्रमित मिले

Fri, 30 Apr 2021 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
corona, 4 dead, 912 positive cases found
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है तो इससे मौत भी हो रही है। यहां कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। यहां गांव पिनाना के 60 वर्षीय बुजुर्ग, काठमंडी सोनीपत के 73 वर्षीय बुजुर्ग, गोहाना के 45 वर्षीय व्यक्ति व गोहाना की 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 136 तक पहुंच गया है। जिले में वीरवार को रिकॉर्ड 912 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव की संख्या 29340 तक पहुंच गई है। वीरवार को 880 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 22009 मरीज ठीक हो चुके हैं और 7195 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 49.08 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बेकाबू होती जा रही है और मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। जिले में 40 वेंटिलेटर हैं और इसमें से 29 पर मरीज भर्ती हैं और 11 अभी खाली हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिले के कोविड अस्पतालों में आईसीयू बेड की संख्या 65 है। इनमें किसी भी बेड पर मरीज भर्ती नहीं है। कोरोना के मरीजों के लिए 450 सामान्य बेड है, जिनमें से 146 पर मरीज भर्ती हैं और 304 खाली हैं। वहीं ऑक्सीजन वाले 450 बेड हैं, जिसमें से 39 पर मरीज भर्ती हैं और 411 खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फीट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। लापरवाही बरतने वालों सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना नियमों की पालना करें। मास्क लगाकर रखे तो सामाजिक दूरी बनाकर रखें। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed