{"_id":"6089b0438ebc3e8d3071beef","slug":"corona-29-dead-bodies-funeral-sonipat-news-rtk6064251103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तिधाम में लगातार दूसरे दिन 29 शवों का कोरोना नियमों से अंतिम संस्कार, परिजनों को करना पड़ा लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तिधाम में लगातार दूसरे दिन 29 शवों का कोरोना नियमों से अंतिम संस्कार, परिजनों को करना पड़ा लंबा इंतजार
विज्ञापन
सोनीपत। कारोना संक्रमण व संदिग्ध हालात में मरने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। शहर के सेक्टर-14 स्थित शिव मुक्तिधाम में बुधवार को लगातार दूसरे दिन 29 शवों का अंतिम संस्कार कोविड नियमों से किया गया। शवों का अंतिम संस्कार कराने के लिए उनके परिजनों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
शिव मुक्तिधाम के सचिव डॉ. डीएन मल्होत्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमित व संदिग्ध के शव लगातार पहुंच रहे हैं। बुधवार को लगातार दूसरे दिन 29 शवों का अंतिम संस्कार कोरोना नियमों के तहत किया गया है। ऐसे में शवों के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को लंबा इंतजार करना पड़ा। स्थान की कमी के चलते प्रबंधन ने मुक्तिधाम में बच्चों के अंतिम संस्कार को उन्हें दफनाने के लिए छोड़ी गई जगह पर भी अंतिम संस्कार कराने पड़े। वहां पर लकड़ी की चिता तैयार कर अंतिम संस्कार कराए गए। मुक्तिधाम प्रबंधन के अध्यक्ष डॉ. रतनलाल, सचिव डीएल मल्होत्रा और उप प्रधान नरेंद्र भुटानी व्यवस्था संभाल रहे हैं।
कोरोना संक्रमित व संदिग्धों के शवों को अब लकड़ी, घी और सामग्री आदि सामान मुक्तिधाम प्रबंधन की तरफ से उपलब्ध कराया जा रहा है। दरअसल अपनों के शव का अंतिम दीदार तक न कर पाने वाले कई परिजनों के पास घी-सामग्री की व्यवस्था भी नहीं होती थी। इसके चलते प्रबंधन ने सभी के लिए एक समान नियम लागू कर दिया है। वहीं मुक्तिधाम में अपनों की अस्थियां दो घंटे में चुनने को कहा गया है। परिजनों के नहीं आने पर प्रबंधन अस्थियों उठाकर उनको लॉकर रूम में जमा करा देगा। शवों की ज्यादा संख्या होने के चलते शव दाह संस्कार के लिए बनाए प्लेटफार्म जल्द खाली होने अनिवार्य हैं।