फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona, 12 positive, cantonment zone, health, sonipat

जिले में कोरोना का कहर, 12 पॉजीटिव मामले आए, कंटेनमेंट जोन 60 से ज्यादा हुए

Sat, 09 May 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
corona, 12 positive, cantonment zone, health, sonipat
सोनीपत। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। अब यहां कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 100 पर पहुंच गया है। क्योंकि यहां शनिवार को 12 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है। जिनमें शहर का रहने वाला कोई नहीं है और इनमें गढ़ शहजानपुर व मीमारपुर में 2-2, गन्नौर, जांटी कलां, जाखौली, कथूरा, जैनपुर, ओमेक्स सिटी, टीडीआई सिटी के कोरोना पॉजिटिव है। इनमें से अधिकतर कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए हैं और इनकी केस हिस्ट्री भी दिल्ली से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 100 हो गए है। इनमें से 9 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं जिस तरह से कोरोना पॉजिटिव के लगातार मामले सामने आ रहे हैं, उनसे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ती जा रही है। इन पॉजिटिव मामलों को देखते हुए कंटेनमेंट जोन बढ़ा दिए गए है और इन जगहों को पूरी तरह से सील करते हुए आवाजाही बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक सप्ताह से हालात ज्यादा खराब होते जा रहे हैं, क्योंकि यहां लगातार कोरोना पॉजिटिव मिल रहे है। पिछले एक सप्ताह से एक भी दिन ऐसा नहीं गया है, जब कोरोना पॉजिटिव मामला नहीं आया हो। यहां हालात यह है कि एक-एक दिन में कई कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। अब शनिवार सुबह को जहां एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया तो वह दोपहर तक बढ़कर दो हो गए और जब शाम को खानपुर मेडिकल कालेज से रिपोर्ट आई तो एक साथ 10 कोरोना पॉजिटिव मिलने से यह आंकड़ा बढ़कर 12 पर पहुंच गया। यह जितने भी कोरोना पॉजिटिव मामले मिले है, इनमें अधिकतर दिल्ली जाने के कारण संक्रमित हुए तो अन्य पहले से कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुए है। गढ़ शहजानपुर, जांटी कलां, टीडीआई सभी ऐसे ही कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जो पहले से संक्रमितों के संपर्क में आए है। इन सभी को खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस तरह से लगातार कोरोना पॉजिटिव बढ़ने के कारण प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ती जा रही। इन सभी के संपर्क में आने वालों का पता लगाकर उनको आइसोलेट करने के साथ ही सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं इस समय जिले में कोरोना पॉजिटिव मामले 100 तक पहुंच गए है तो 9 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 से ज्यादा आइसोलेट तो 80 को होम क्वारंटीन किया
स्वास्थ्य विभाग ने 12 की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद इनके संपर्क में आने वाले परिजनों व अन्य को तलाशना शुरू किया। ऐसे लगभग 40 को आईसोलेट किया गया है, जिनकी जांच कराई जाएगी। जिससे कोरोना को लेकर स्थिति साफ हो सके। इसके अलावा इन लोगों के संपर्क में आने वाले 80 को होम क्वारंटीन किया गया है। इस तरह से 12 कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है और अब इनके संपर्क में आने वालों की जांच रिपोर्ट से आगे की स्थिति साफ होगी।
गांवों व अन्य क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करके सील कराना शुरू किया
जिस तरह से जिले में अलग-अलग जगह से 12 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले है। उसके बाद उन सभी जगहों को सील कराना शुरू कर दिया है, जिन नई जगहों पर कोरोना पॉजिटिव मामले है। क्योंकि जिन जगहों पर कोरोना पॉजिटिव मामले मिले है, उनमें अधिकतर नई जगह है और उन सभी जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इन जगहों पर सभी की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी और किसी भी आवश्यक सामान के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट से संपर्क किया जा सकेगा। डीसी डा. अंशज सिंह ने बताया कि जिन जगहों पर नए मामले मिले है और उनसे किस-किस जगह पर कोरोना संक्रमित का प्रभाव हो सकता है। उनको सील किया जा रहा है, जिससे वहां आवाजाही पूरी तरह से रोकी जा सके।
यहां मिले कोरोना पॉजिटिव, ऐसा हुआ संक्रमण
- ओमेक्स सिटी का 63 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिला है जो कैंसर मरीज होने के कारण दिल्ली के अस्पताल में उपचार चलने पर वहां से संक्रमित हुआ।
- मीमारपुर का 22 वर्षीय गाड़ी चालक कोरोना पॉजिटिव मिला है जो आजादपुर व अन्य मंडियों में जाने से संक्रमित हुआ है।
- जाखौली गांव का 40 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली के बैंक में नौकरी करता है जो वहां से संक्रमित होने की बात कही जा रही है।
-जैनपुर का 43 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है जो दिल्ली की आजादपुर मंडी में आढ़ती होने के कारण वहां से संक्रमित हुआ है।
- गढ़ शहजानपुर की मां बेटी 20 वर्षीय युवती व 40 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है जो कोरोना संक्रमित के संपर्क के कारण पॉजिटिव होने की बात कही जा रही है।

-गन्नौर के अशोक नगर का 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है जो कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया है।
-मूलरूप से मीमारपुर व अब टीडीआई में रहने वाला 52 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली की आजादपुर मंडी में आढ़ती है जो वहां से संक्रमित होने पर कोरोना पॉजिटिव मिला है।
-गढ़शहजानपुर का 42 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मिला है जो आजादपुर मंडी दिल्ली में जाता था।
-मीमारपुर का 23 वर्षीय युवक गाड़ी मालिक है जो गाड़ी लेकर मंडियों में जाने के कारण वहां से संक्रमित हुआ है।
-कथूरा का 36 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है, जिसके संक्रमण का कारण पता लगाया जा रहा है।
-जांटी कलां की 24 वर्षीय महिला के परिवार का कोरोना पॉजिटिव होने के कारण वह भी संक्रमित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed