फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contractor took five lakh rupees in the name of getting electricity connection in poultry farm

पोल्ट्री फार्म में बिजली कनेक्शन दिलवाने के नाम पर ठेकेदार ने ऐंठ लिए पांच लाख रुपये

Mon, 10 Oct 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Contractor took five lakh rupees in the name of getting electricity connection in poultry farm
सोनीपत। गांव बागडू में पोल्ट्री फार्म (मुर्गी फार्म) संचालक को बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि बिजली निगम के एक ठेकेदार ने उन्हें झांसे में लेकर 11 लाख रुपये ऐंठ लिए। बाद में छह लाख रुपये लौटा दिए गए, लेकिन अब पांच लाख रुपये देने से मना कर रहा है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव तिहाड़ खुर्द निवासी सुरेश ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह गांव बागडू में पोल्ट्री फार्म चलाते हैं। पोल्ट्री फार्म में बिजली कनेक्शन नहीं है। जनवरी, 2021 में उनकी मुलाकात करनाल के गांव फफड़ाना के कमलजीत के साथ हुई। कमलजीत बिजली निगम में ठेकेदारी करता है। कमलजीत ने उन्हें कहा कि वह जल्द बिजली कनेक्शन दिलवा सकते हैं। इसके एवज में आरोपी ने 11 लाख रुपये की मांग की। जिस पर उन्होंने नकदी का प्रबंध किया और कमलजीत 11 फरवरी 2021 को उनके पोल्ट्री फार्म पर आ गया। वहां पर सुरेश के साथ उनका भाई बलराज भी मौजूद था। उन्होंने आरोपी कमलजीत को 11 लाख रुपये दे दिए। उसके बाद आरोपी ने अपने वादे के अनुसार बिजली कनेक्शन नहीं लगवाया। जिसके बाद वह उसे बार-बार कहते रहे, लेकिन कनेक्शन नहीं लग सका। जिस पर उन्होंने कमलजीत से पैसे वापस देने को कहा। इस पर आरोपी ने कई माह बाद चार लाख रुपये उन्हें नकद दिए। साथ ही 28 अप्रैल को उनके बैंक खाते में दो लाख रुपये डाल दिए गए। अब वह पांच लाख रुपये देने से मना कर रहा है। कई बार कहने के बाद भी पैसे नहीं दिए तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म संचालक ने बिजली कनेक्शन दिलवाने का झांसा देकर ठेकेदार पर पांच लाख रुपये की नकदी ऐंठने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed