{"_id":"649f2756f69079a6df0a2524","slug":"contractor-accused-of-beating-up-site-incharge-sonipat-news-c-197-1-snp1003-2156-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ठेकेदार पर साइट इंचार्ज को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ठेकेदार पर साइट इंचार्ज को पीटने का आरोप
Sat, 01 Jul 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-3 में कार्यरत साइट इंचार्ज की ठेकेदार ने पिटाई कर दी। जब वह शिकायत करने थाना बड़ी जाने लगा तो ठेकेदार ने अपनी गाड़ी से उसकी बाइक में टक्कर मारकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। साइट इंचार्ज ने मामले की शिकायत थाना बड़ी में दी है।
गांव बड़ी निवासी सौरव ने बताया कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज 3 में बतौर साइट इंचार्ज कार्यरत है। फैक्टरी में डीके शर्मा ठेकेदारी का काम करता है। डीके शर्मा साइट पर चल रहे निर्माण कार्य में कम मेटिरियल का इस्तेमाल करता है। इसकी सूचना उन्होंने फैक्टरी मालिक को दी तो डीके शर्मा ने उसे अपने साथ मिलकर काम करने का लालच दिया। वह नहीं माला तो गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की गई। इसके बाद वह जैसे-तैसे फैक्टरी से निकल कर बाइक पर थाने की तरफ जाने लगे तो डीके ने अपनी स्कार्पियो गाड़ी से थाने के पास जान से मारने की नीयत से उसे गाड़ी से टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। बड़ी थाना पुलिस ने ठेकेदार डीके शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।