{"_id":"65fb134f67265ff3b609a23f","slug":"continuous-efforts-should-be-made-to-control-crime-screws-should-be-tightened-cp-sonipat-news-c-197-1-snp1001-115665-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध पर नियंत्रण को लेकर लगातार हो भरसक प्रयास, कसा जाए शिकंजा : सीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध पर नियंत्रण को लेकर लगातार हो भरसक प्रयास, कसा जाए शिकंजा : सीपी
Wed, 20 Mar 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के लघु सचिवालय में अपराध समीक्षा बैठक को संबोधित करते बी सतीश बालन। संवाद
सोनीपत । पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने बुधवार शाम को अपराध गोष्ठी में डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण को लेकर लगातार भरसक प्रयास किए जाने चाहिए। अपराध पर पूरी तरह शिकंजा कसा जाए। साथ ही नशे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस-पब्लिक संबंधों को बेहतर बनाकर व गश्त को प्रभावी कर अपराध को रोका जा सकता है। गश्त में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिस आयुक्त ने अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण कर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने पर मंथन किया। आयुक्त ने नशे की बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निपटारा कानून के दायरे में रह कर प्राथमिकता के आधार पर करें। न्याय व्यवस्था में लोगों का विश्वास बढ़ें और पीड़ित पक्ष को उचित न्याय मिल सकें। साथ ही नशे की व्यापक स्तर पर तस्करी करने वालों के खिलाफ ठोस कार्य योजना तैयार की गई ताकि युवा पीढ़ी को इसकी गिरफ्त से बचाने के लिए कदम उठाए जा सकें। चोरी की वारदातों को रोकने के लिए शाम व रात को गश्त प्रभावी ढंग से करें। उन्होंने स्कूल और कॉलेज में छुट्टी के समय गश्त और पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए।
सीपी ने अपराध के अनसुलझे मामलों की बिंदुवार समीक्षा की और इनके निस्तारण के लिए कहा। उन्होंने आर्थिक अपराध और धोखाधड़ी के मामलों, लूट व चोरी की घटनाओं, आपराधिक छवि के व्यक्तियों की निगरानी, अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने एसएचओ ट्रैफिक को निर्देश दिए कि वह ट्रैफिक पर विशेष ध्यान देकर जाम की स्थिति पैदा न होने दें। बैठक में पुलिस उपायुक्त मनबीर सिंह, गौरव राजपुरोहित, गोहाना पुलिस उपायुक्त रविंद्र तोमर और डीसीपी नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।